5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर उड़ रही धूल, जिम्मेदार मरम्मत गए भूल

भीलवाड़ा. दीपावली बीत गई लेकिन शहर में सड़कों का बड़ा हिस्सा अब भी बदहाल है। नगर विकास न्याय ने अपनी कई सड़कों की सुध नहीं ली।

2 min read
Google source verification
सड़क पर उड़ रही धूल, जिम्मेदार मरम्मत गए भूल

सड़क पर उड़ रही धूल, जिम्मेदार मरम्मत गए भूल

भीलवाड़ा. दीपावली बीत गई लेकिन शहर में सड़कों का बड़ा हिस्सा अब भी बदहाल है। नगर विकास न्याय ने अपनी कई सड़कों की सुध नहीं ली। हालांकि दावा किया था कि दिवाली से पहले शहर की अन्य सड़कों को दुरस्त कर दिया जाएगा। कुछ सड़कें तो इतनी खराब है कि इनसे उड़ रही धूल-मिट्टी से आसपास की कॉलोनियों के लोग भारी परेशान हैं। खासकर एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। रेलवे फाटक, हो या आजादनगर ओवरब्रिज से आने-जाने की सड़क, बुरी तरह खराब है।

आजाद नगर ओवरब्रिज से शक्ति नगर जाने वाली खराब सड़क पर वाहन धूल का गुबार उड़ा रहे हैं। धूल से राहगीरों और वाहन चालक ही नहीं,स्थानीय बाशिंदे परेशान हैं। चित्तौड़ रोड टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से धूल उड़ रही है। दुकानदार सड़क पर दिन में तीन-चार बार पानी का छिड़काव कर रहे हैं, परंतु यातायात अधिक होने से थोड़ी देर ही राहत दे पा रही हैं।

हर कोई परेशान
इनको सही करने का जिम्मा नगर विकास न्यास का था, लेकिन दीपावली पर भी लोगों को दर्द झेलना पड़ा। कई अन्य चौराहों के भी यही हाल है। सबसे बुरी स्थिति आजादनगर ओवरब्रिज से केसरकुंज जाने वाले रास्ते की है। स्थानीय दुकानदार सुबह दुकान खोलने से पहले सड़क पर पानी छिड़कते हैं। इसके बाद ही दुकान खोल पाते हैं।
मिट्टी उड़ने से वाहन चालक भी परेशान हैं। सामने का वाहन भी दिखाई नहीं पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि धूल के कारण दुकानों में सामान खराब होता है। यही स्थिति मकानों की है, जहां धूल मिट्टी जम रही है।
---
डॉक्टरों की मानें तो सड़क पर उड़ रही धूल लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। धूल के चलते लोगों को खासी, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या हो रही है। लगातार धूल में रहने से सिरदर्द, तनाव होने लगा है। लंबे समय तक धूल जाने से अस्थमा हो सकता है। एलर्जी के मरीज परेशान है।
------
8-10 मरीज रोज आते
अस्पताल में प्रतिदिन धूल-मिट्टी से होने वाली बीमारियों के मरीज भी आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 8-10 मरीज ऐसे आते हैं, जिनमें धूल से एलर्जी आदि होती है। उड़ रही धूल से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना चाहिए।
डॉ. जयराज वैष्णव, ईएनटी विशेषज्ञ एमजीएच, भीलवाड़ा
-----
कुछ काम बाकी
दीपावली पर कुछ सड़कों का काम शेष रह गया था। वे जल्द ही सही करवाई जाएगी। ।
रविश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता नगर विकास न्यास