21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर तरफ गूंज: त्रिशलानंदन वीर की…जय बोलो महावीर की…

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: शोभायात्रा और प्रभात फेरियों में उमड़ा सकल जैन समाज सकल दिगंबर जैन समाज व सकल श्वेतांबर जैन समाज ने झांकियों से दिया अहिंसा का संदेश

less than 1 minute read
Google source verification
Echo everywhere: Jai Trishalanand Veer... Jai Mahavir...

Echo everywhere: Jai Trishalanand Veer... Jai Mahavir...

भीलवाड़ा. भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर गुरुवार को सकल श्वेतांबर और सकल दिगंबर जैन समाज ने भव्य शोभायात्राएं व प्रभात फेरियां निकाली।

श्वेताबर जैन समाज की शोभायात्रा तेरापंथ सभागार व दिगंबर जैन समाज की पेच एरिया स्थित स्वाध्याय भवन से शुरू हुई। दोनों जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन थे। महावीर भगवान रथ व पालकी में सवार थे। महिलाएं व पुरुष नृत्य ख्ते हुए चल रहे थे। त्रिशलानंदन वीर की...जय बोलो महावीर की...जयकारे लग रहे थे। कई संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया। प्रभावना में मिठाई बांटी गई।

सकल श्वेताबर जैन समाज की शोभायात्रा से पहले जैन श्वेताबरचिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं तेरापंथ भवन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में आगे अश्व पर जैन ध्वजा लिए भक्त सवार थे। बैण्ड की मधुर लहरियों के बीच श्रद्धालु महावीर के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा राजेन्द्र मार्ग, मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गोलप्याउ चौराहा आदि क्षेत्रों से होते चित्रकूटधाम पहुंची। वहां सामूहिक भोज हुआ।

सकल दिगंबर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां थी। श्रीजी का रथ चल रहा था। महिला व पुरुष ड्रेस कोड में नृत्य कर रहे थे। मार्गों पर ठंडा पेयजल बांटा। गोल प्याऊ चौराहे पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से गुजर कर पुन: आमलियों की बारी जैन मंदिर पहुंची। समापन पर आदिनाथ नवयुवक मंडल के संयोजन में प्रसादी की।