29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व शांति की गूंज: 108 देशों के साथ भीलवाड़ा में गूंजेगा 9 अप्रेल को नवकार महामंत्र

जीतो के तत्वावधान में मेडीसिटी ग्राउंड पर होगा आयोजन

2 min read
Google source verification
Echoes of World Peace: Navkar Mahamantra to Resound in Bhilwara on April 9th, Joined by 108 Nations

विश्व शांति की गूंज: 108 देशों के साथ भीलवाड़ा में गूंजेगा 9 अप्रेल को नवकार महामंत्र

भीलवाड़ा में विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव की कामना को लेकर 9 अप्रेल को विश्व के 108 देशों के साथ वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में भी नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना की जाएगी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में विश्व नवकार दिवस मनाने के आह्वान पर संस्था के भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से यह आयोजन होगा।

कार्यक्रम शहर के अम्बेस चिकित्सालय के पास स्थित मेडीसिटी ग्राउंड में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर में पोस्टर का विमोचन किया गया। अग्रवाल उत्सव भवन में सकल दिगंबर जैन समाज तथा शांति भवन में सकल श्वेताम्बर जैन समाज और भीलवाड़ा जीतो चैप्टर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी कर समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

हर वर्ष 9 अप्रेल को मनेगा नवकार दिवस

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि जैन समाज ने यह अहम निर्णय लिया है कि अब से हर वर्ष 9 अप्रेल को नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भीलवाड़ा जीतो चैप्टर के अध्यक्ष मीठालाल सिंघवी ने आयोजन स्थल और समय की जानकारी देते हुए सभी से समय पर पहुंचने का आह्वान किया। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी मनीष कुमार जैन (शाह) ने कहा कि इस सामूहिक जाप के माध्यम से विश्व स्तर पर एक बड़ा आध्यात्मिक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। शाह ने बताया कि अम्बेस चिकित्सालय के पास स्थित मेडीसिटी ग्राउंड में शिवपुराण कथा का आयोजन होने से वहा पर बडी़ संख्या में लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है।

संपूर्ण विश्व को देता है शांति का संदेश

तेरापंथ सभा भीलवाड़ा के अध्यक्ष जसराज चौरड़िया ने कहा कि नवकार महामंत्र किसी एक जाति या संप्रदाय विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए शांति और सद्भाव का संदेश देता है। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांति भवन के उपाध्यक्ष सुशीलकुमार चपलोत व जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजन संघ के मंत्री ज्ञानमल सुराणा ने नवकार महामंत्र जाप के इस वैश्विक आयोजन को मानवता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पहल बताया।

इन्होंने किया पोस्टर विमोचन

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रतीक कावड़िया, सिद्धार्थ कावड़िया, ललित डोसी, नवरत्नमल बम्ब, राजेंद्र प्रसाद चीपड़, विनोद कुमार बम्ब, गोवर्धन सिंह कावड़िया, दिलीप मेहता, नवरतन मल भलावत, योगेश चंडालिया मौजूद रहे।