5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुरा में चुनावी गश्त कड़ी, कार से 1.99 लाख पकड़े

राजस्थान में नवसृजित शाहपुरा जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गई है। कड़ी चौकसी के चलते एफएसटी टीम ने दौलपुरा शाहपुरा टोल प्लाजा के पास भीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार से 1.99 लाख रुपए बरामद किए है। Election patrol tightened in Shahpura, Rs 1.99 lakh caught from car

less than 1 minute read
Google source verification
शाहपुरा में चुनावी गश्त कड़ी

शाहपुरा में चुनावी गश्त कड़ी

राजस्थान में नवसृजित शाहपुरा जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले भर में हाईवे व स्टेट राजमार्ग पर जगह-जगह नाकाबंदी सख्त की जा रही है। इसी कड़ी चौकसी के चलते एफएसटी टीम ने दौलपुरा शाहपुरा टोल प्लाजा के पास भीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार से 1.99 लाख रुपए बरामद किए है।

शाहपुरा रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पुनीतकुमार गेलड़ा ने बताया कि शनिवार को मध्य रात्रि शाहपुरा क्षेत्र के एसटीएफ अधिकारी कैलाश चंद जांगीड़ एवं पुलिस अधिकारी सुरेंद्र दाधीच ने दौलतपुरा शाहपुरा टोल प्लाजा के निकट भीलवाड़ा से आ रही थी कार को रोका। कार में मौजूद जहाजपुर निवासी आलोक लोहिया के पास 1 लाख 99 हजार रुपए की राशि मिली। इस पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर राशि जब्त कर कोष कार्यालय में जमा कराई गई।

इधर, शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी स्वयं हथियारबंद जवानों के साथ नाकाबंदी की मॉनिटरिंग कर रही है। वह आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग के साथ उनके कागजों की जांच भी कर रही है। पचौरी ने बताया कि हाईवे पर आने वाले सभी वाहनों को साइड में करवा कर उनके कागज जांच रहे है। साथ ही संदिग्ध लगने वाले वाहनों को साइड में खड़ी करवा कर उनकी पूरी जांच करवा रहे है। ताकि किसी भी प्रकार के हथियार,मादक,पदार्थ आदि को पकड़ा जा सके।