7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara UIT भीलवाड़ा यूआईटी में दलाल के आगे अभियंता पस्त

Engineer beaten in front of broker in Bhilwara UIT राजनीतिक संरक्षण एवं दलालों के भंवर में फंसे नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता पवन जीनगर को एक लाइजनर से पंगा लेना भारी पड़ गया। न्यास ने शुक्रवार को जीनगर का कार्य क्षेत्र ही बदल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Engineer beaten in front of broker in Bhilwara UIT

Engineer beaten in front of broker in Bhilwara UIT

भीलवाड़ा। राजनीतिक संरक्षण एवं दलालों के भंवर में फंसे नगर विकास न्यास के कनिष्ठ अभियंता पवन जीनगर को एक लाइजनर से पंगा लेना भारी पड़ गया। न्यास ने शुक्रवार को जीनगर का कार्य क्षेत्र ही बदल दिया। Engineer beaten in front of broker in Bhilwara UIT

नगर विकास न्यास में दलाल अब झगड़े, मारपीट व धमकाने पर उतर आए है। संबधित पुलिस थानों में अब न्यास में हो रहे झगड़े व फाइल गुम होने के मामले पहुंचने लगे है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कनिष्ठ अभियंता पवन जीनगर ने एक फाइल के नक्शे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर लाइजनर भड़क उठा, उसने अभियंता के साथ झगड़ा कर दुव्र्यवहार किया। समूचे मामले को लेकर कनिष्ठ अभियंताओं ने नाराजगी दिखाई और आरोपी लाइजनर के साथ ही अन्य दलालों का दबाव न्यास से मुक्त करने की मांग की।

एक के साथ तीन अन्य के भी बदले

न्यास के अभियंता शुक्रवार को न्यास सचिव अजय आर्य के आदेश से सकते में आ गए। आदेश के अनुसार जीनगर का कार्य क्षेत्र का जोन बदल कर कनिष्ठ अभियंता रुचि अग्रवाल को दे दिया गया। जबकि रुचि का कार्यक्षेत्र अब जीनगर के जिम्मे किया गया। इसी प्रकार सहायक अभियंता महिपाल ढाका व अरविन्द व्यास के कार्य क्षेत्रों में भी अदला बदली की गई है। Engineer beaten in front of broker in Bhilwara UIT