20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रत्येक विद्यार्थी को जन्मदिन पर लगाना होगा पौधा

कर्मचारी व टीचर अपनी विवाह वर्षगांठ पर लगाएंगे पौधे

less than 1 minute read
Google source verification

ग्रीन राजस्थान, वन क्षेत्र का विस्तार तथा विद्यार्थियों में पौधरोपण के प्रति रुचि जागृत करने के लिए अब विद्यार्थियों तथा स्टाफ के जन्मदिन पर पौधे रोपे जाएंगे। स्टाफ सदस्यों की विवाह वर्षगांठ जैसे मौके पर भी पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के लिए अगर स्कूल में जगह नहीं है, तो आसपास के सार्वजनिक पार्कों का चयन कर वहां पौधरोपण किया जा सकेगा। हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के मुख्य सचिव की बैठक हुई थी। इसमें गत वर्ष हुए पौधरोपण की समीक्षा की गई। साथ ही इस वर्ष भी अधिक से अधिक पौधरोपण को लेकर चर्चा की गई। स्कूलों में बच्चों और स्टाफ के खास दिन पर पौधरोपण की थीम को साकार करने फैसला किया गया। साथ ही प्रतिदिन होनी वाली प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं और स्टाफ को पौधरोपण के महत्व की जानकारी देने का निर्णय किया गया।

अगले पांच साल में 50 करोड़ का लक्ष्य

वर्ष 2024-25 में सात करोड़ पौधे लगाए गए। अगले पांच साल में 50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। लिहाजा, स्कूली विद्यार्थियों का सहयोग लिया जाएगा।गौरतलब है कि प्रदेश का शिक्षा विभाग स्टाफ संख्या और बच्चों के मामले में सबसे बड़ा विभाग है।

नो बैग डे पर यह करना होगा

विद्यार्थियों को जागरूक कर सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत पर्यावरण एवं इसका मानव जीवन में महत्व, एक पेड़ अनेक लाभ, ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस इफेक्ट, एसिडिक रेन, ओजोन इत्यादि विषयों पर नो बैग डे के दिन माह में एक बार निबंध, स्लोगन, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।