8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकाया राशि जमा कराने पर किसानों को मिलेगी छूट

एक मुश्त समझौता योजना में 31 तक ले सकते है लाभब्याज में मिलेगी 5 प्रतिशत की छूटचित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Feb 2023, 9:33 AM IST

बकाया राशि जमा कराने पर किसानों को मिलेगी छूट

बकाया राशि जमा कराने पर किसानों को मिलेगी छूट

चित्तौड़गढ़. भूमि विकास बैंक ने किसानों को राहत देने की घोषणा की है। इसके लिए बकाया राशि एक मुश्त समझौता योजना तथा ब्याज में 5 प्रतिशत की छूट योजना चलाई जा रही है। एक मुश्त समझौता योजना का लाभ 31 मार्च तक ही ले सकेंगे। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।


भूमि विकास बैंक के सचिव लक्ष्मी लाल चंडालिया ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत किसानों को ब्याज में राहत दी जा रही है। ऋणी कृषक अपनी किश्त 31 मार्च तक बैंक में जमा कराते हैं तो उन्हें इस वर्ष ब्याज दर में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। किश्त जमा के लिए अन्तिम तिथि 31 मार्च तक है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में एकमुश्त समझौता योजना भी चला रखी है। इसके तहत एक जुलाई 2022 को अवधिपार कृषि व अकृषि ऋण पर ब्याज में छूट के साथ एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज व दण्डनीय ब्याज एंव वसूली व्यय में 50 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है। एकमुश्त योजना में ऐसे ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो गई है। और योजना की पात्रता की श्रेणी में आ रहे हैं, उनकाे शत प्रतिशत ब्याज व दण्डनीय ब्याज एवं वसूली व्यय से राहत मिलेगी। मृतक सदस्य के वारिसान से सभी बकाया मूल राशि ही वसूल की जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों के 15 वर्ष से अधिक अवधिपार ऋण बकाया है। उनका मूल राशि के साथ उतना ही ब्याज वसूल किया जा रहा है। शेष ब्याज व पेनल्टी में छूट दी जा रही है। एकमुश्त समझौता योजना में 25 प्रतिशत राशि जमा कराकर शेष राशि के लिए भी समय लेकर योजना का लाभ ले सकते हैं। चंडालिया ने बताया कि 31 मार्च के बाद बकाया राशि वसूले के लिए सख्त अभियान चलाया जाएगा। इसमें जमीन कुर्क तक की जा सकती है।