जिले में बारिश का अनुपात ठीक नहीं होने के कारण अधिकतर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले में किसान मुख्य रूप से खरीफ और रबी सीजन की फसलों की बुवाई करते हैं, लेकिन बारिश का चक्र गड़बड़ाने से सीधा असर फसलों के उत्पादन पर पड़ता है। ऐसे में फार्म पॉन्ड ( खेत तलाई ) से किसानों को काफी राहत मिलती है।