13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान के नीचे गोदाम में आग, दम घुटने से एक की मौत पांच झुलसे

एक मकान स्थित गोदाम में आग लगने से एक युवती की मौत हो गई जबकि 5 जने गंभीर रूप से घायल गए

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Fire in godown in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhlwara, Bhilwara latest hind news

कस्बे में देर रात को एक मकान स्थित गोदाम में आग लगने से गोदाम मालिक का परिवार आग की चपेट में आ गया।

भीलवाड़ा।
कस्बे में देर रात को एक मकान स्थित गोदाम में आग लगने से गोदाम मालिक का परिवार आग की चपेट में आ गया। जिस से दम घुटने से एक युवती की मौत हो गई जबकि 5 जने गंभीर रूप से घायल गए। जिन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से तड़के आग पर काबू पाया।

READ: हिस्ट्रीशीटर रामा के घर से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद, लाइसेंस नागालैंड का निकला


जानकारी के अनुसार अभय कुमार शेट्टी के मकान स्थित गोदाम में आग लग गई। गोदाम के ऊपर ही उसका परिवार रहता है। आग के चलते दम घुटने से 16 वर्षीय युवती आशिता की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों अभिषेक, निर्मला,सन्तोष, शशि व बंटी पाटनी की हालत बिगड़ गई। पांचों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के बाद पूरा मकान धुएं व आग से घिर गया था। घटना का सबसे पहले पता पड़ौसी को लगा।

READ: लहसुन की आड़ में 208 किलो डोडा चूरा ले जा रहे साला-बहनोई धरे गए

उसने फोन पर अन्य लोगों को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मकान में प्रवेश किया और वहां पर अचते महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। कोटड़ी उपखण्ड़ अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत , डीएसपी व कोटड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। सूचना पर भीलवाड़ा से पहुंची दमकल ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। लोग मदद को दौड़े।

मकान से धुंआ उठता देखा तो दी सूचना
गोदाम में आग लगने की घटना का सबसे पहले पता पड़ौसी को लगा। वह देर रात को पेशाब करने उठा था। देर रात मकान से धुंआ उठता देखा तो फोन पर सभी को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मदद को दौड़े। भीलवाड़ा दमकल को सूचना दी गई।