
राजस्थान पुलिस फोटो-पत्रिका
भिलवाड़ा: राजस्थान के भिलवाड़ा जिले में अपराध की दर में काफी सुधार हुआ है। भिलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक SP धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 2025 में अपराध 2024 की तुलना में 22.67 प्रतिशत कम हो गया है। पिछले साल से इस साल अपराध में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट आई है।
एसपी ने भिलवाड़ा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य मकसद दो चीजें हैं, पहला, आम लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और दूसरा, अपराधियों के मन में डर पैदा करना। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस ने कई सख्त कदम उठाए हैं।
SP धर्मेंद्र ने बताया कि जिले में 18 ऐसे अपराधी हैं जिनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जो लोग अपराध करके पैसा या जमीन-जायदाद बनाते हैं, उनके खिलाफ अब नई कानूनी व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के अनुसार ऐसी अवैध संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इस मौके पर एसपी ने साल भर में बेहतरीन काम करने वाले 85 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सभी को प्रशस्ति पत्र दिए गए। एसपी ने कहा की ये वो लोग हैं जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की लगन और समर्पण से ही यह सफलता मिली है।
अपराध के आंकड़ों के बारे में एसपी धर्मेंद्र ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2024 में भिलवाड़ा जिले में कुल 7 हजार 390 अपराध के मामले दर्ज हुए थे। लेकिन 2025 में यह संख्या काफी घटकर सिर्फ 5 हजार 715 रह गई। मतलब कुल 1 हजार 675 मामले कम हुए हैं। यानि 22.67 प्रतिशत की कमी आई है। यह कमी पुलिस की बेहतर गश्त, सूचना तंत्र मजबूत, अपराधियों पर नजर रखने और उन पर सख्त कार्रवाई करने से आई है।
SP धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अपराध को कम करने के लिए प्रशासन का प्रयास लगातार जारी रहेगा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है ताकि आम आदमी सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी ऐसी सख्ती बरती जाएगी। अपराध करने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी। समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे, यही हमारा लक्ष्य है।
Published on:
12 Jan 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
