3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शार्ट सर्किट से दुकान में आग, 1.50 लाख का किराणा का समान जलकर राख

एक किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से डेढ़ लाख रूपए का नुकसान

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Fire in shop from short circuit in bhilwara, Latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

कोटा रोड स्थित यश विहार के पास एक किराना स्टोर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

भीलवाड़ा।
कोटा रोड स्थित यश विहार के पास एक किराना स्टोर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से डेढ़ लाख रूपए तक का सामान जलकर राख हो गया। पड़ौसियों ने इसकी सूचना गश्त कर रही पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब डेढ लाख रुपए का माल जल चुका था।

READ: ट्रेवल्स बस डिवाइडर कूदकर पलटी, चालक सहित 15 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार यश विहार के पास कैलाश माली के किराणा स्टोर में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा किराणा का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। किराना स्टोर संचालक कैलाश माली ने बताया कि कोटा रोड पर गस्त कर रही चेतक की पुलिस ने फोन करके कहा कि दुकान में आग लगी है तुरंत मौके पर पहुंचे।

READ: महाराणाा कुभा ट्रस्ट ने किया पंजाब के राज्यपाल सिंह एवं क्षत्रिय समाज की विभूतियों का सम्मान

मौके पर जाकर देखा दुकान धू-धू करके जल रही थी। आसपड़ोस के लोगों को उठाया और टैंक के पानी से बाल्टियां भर भर के आग को बुझाया। जब तक आग बुझती करीब डेढ लाख रुपए का माल जल गया। कुछ सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया बाकी लगभग डेढ लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।

बीएसएनएलकर्मियों ने मानव श्रंखला बना किया प्रदर्शन
तृतीय वेतन संशोधन शीघ्र लागू करने सहित विभिन्न मागों को लेकर बीएसएनएलकर्मियों ने सोमवार को कार्यालय के बाद मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर 12 व 13 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने बताया कि तृतीय वेतन संशोघन को 15 फीसदी परिलाभ के साथ तुरंत लागू करने की मांग की गई। दस माह पूर्व की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने शीघ्र मांगे नहीं मानने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

Story Loader