18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेवल्स बस डिवाइडर कूदकर पलटी, चालक सहित 15 यात्री घायल

भीलवाड़ा-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबपुरा के निकट रविवार देर रात उदयपुर से जयपुर जा रही स्लीपर कोच डिवाइडर कूदकर पलटी
2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Road accident in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara Samachar

भीलवाड़ा के महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय मेें भर्ती घायल

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबपुरा के निकट रविवार देर रात उदयपुर से जयपुर जा रही स्लीपर कोच डिवाइडर कूदकर पलट गई। बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को गुलाबपुरा चिकित्सालय में करवाया भर्ती कराया गया। चालक सहित कई गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

READ: जज से ठग ने मांगे एटीएम पासवर्ड, परिचय दिया तो अभद्रता पर उतर आया

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर आशीर्वाद होटल के निकट उदयपुर से जयपुर जा रही ऋषभ ट्रेवल्स की स्लीपर कोच टेंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर कूद गई जिससे15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद 4 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को गुलाबपुरा के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चालक सहित कई गंभीर घायल को भीलवाड़ा के जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।

READ: महाराणाा कुभा ट्रस्ट ने किया पंजाब के राज्यपाल सिंह एवं क्षत्रिय समाज की विभूतियों का सम्मान

सड़क हादसे में घायल उदयपुर निवासी कैलाश मीणा जयपुर निवासी मनीष शर्मा, मुंबई निवासी गौतम आचार्य व उदयपुर की करिश्मा भट्ट को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में रैफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद आस—पास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया।

तीन किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद अजमेर—भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

नहीं लग रही रफ्तार पर लगाम
तीन दिनों में डिवाइडर कूदकर दुर्घटना होने की जिले में यह चौथी घटना है। इसमें करीब पांच लोग अपनी जान गंवा चुके है। इतने हादसों के बावजूद वाहन चालक अपने वाहन की रफ्तार को लगाम नहीं लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन रफ्तार पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग