21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेवानिवृत्त शिक्षिका को गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 43 लाख हड़पे, विदेशी दम्पति गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते एक नाइजीरिया के नागरिक एवं नगालैंड निवासी उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षिका से ४३.६७ लाख रुपए हड़प लिए। दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Foreign couple arrested for looting a gift to a retired teacher, forei

Foreign couple arrested for looting a gift to a retired teacher, forei,Foreign couple arrested for looting a gift to a retired teacher, forei

भीलवाड़ा. ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते एक नाइजीरिया के नागरिक एवं नगालैंड निवासी उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षिका से ४३.६७ लाख रुपए हड़प लिए। दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। अब तक हुई पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न राज्यों में ५० वारदात करना कबूल किया है। इनके खाते से करीब ४.६७ करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि १५ सितम्बर को शहर की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कोतवाली में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि उसकी २८ जून को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उसने अपने आपको लंदन निवासी एंड्रोलोरे बताया। करीब एक माह तक सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। उसके बाद उसने कहा कि लंदन से एक गिफ्ट भेजा है। परिवादी गिफ्ट लेने डबोक (उदयपुर) हवाई अड्डा पहुंची।

हवाई अड्डे पर कहा कस्टम शुल्क चुकाओ

परिवादी को हवाई अड्डे पर एक महिला मिली। उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कस्टम शुल्क के चार लाख रुपए खाते में डालने को कहा। परिवादी ने बताए खाते में चार लाख रुपए डाल दिया। उसके बाद गिफ्ट नहीं दिया गया। उसके बाद भी झांसा देकर परिवादी से कुल ४३ लाख ६७ हजार रुपए ले लिए गए।

मोबाइल लोकेशन से धरे गए

पुलिस ने इस मामले में विशेष टीम का गठन किया। कोतवाली प्रभारी यशदीप भल्ला की अगुवाई में टीम ने मूलत: एनम (नाइजीरिया) एवं हाल पालम कॉलोनी, नई दिल्ली बार्थोलोम्यू ऑडिकपो एवं मॉकोचुंग (नगालैंड) हाल दिल्ली निवासी उसकी पत्नी रोजलिन आसुमी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली से हिरासत में लेकर भीलवाड़ा लाया गया।