थानाधिकारी नवनीत व्यास ने बताया, रीको स्थित रंजन फैब्रिक्स के डायरेक्टर पवन कुमार अग्रवाल ने मेरठ के श्रीजी टेक्सटाइल के प्रोपराइटर धनप्रकाशसिंह, दिल्ली के तिरुपति टे्रडर्स के पुष्कर मित्तल व मेरठ के ही तिरुपति टे्रडर्स के मयंक कंसल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अप्रेल-2018 में तीनों व्यक्ति ने उनसे सम्पर्क किया। झांसा दिया कि रंजन फैब्रिक्स का कपड़ा अच्छी खरीद पर क्रय करेंगे। भुगतान एक माह में कर देंगे।