3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा पुलिस का पूर्व एएसआई डोडा चूरा तस्करी करते गिरफ्तार

रोडवेज बस स्टैण्ड पर बस के पीछे छिपने का कर रहा था प्रयास, धरदबोचा

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Former Asi arrested Doda trafficking in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwaa news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

हरियाणा पुलिस का पूर्व एएसआई डोडा चूरा तस्करी करते गिरफ्तार

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर से हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत हुए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को डोडा चूरा तस्करी करते गिरफ्तार किया। उसके पास से बैग में दस किलो डोडा चूरा बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

READ: शार्ट सर्किट से दुकान में आग, 1.50 लाख का किराणा का समान जलकर राख

थानाप्रभारी प्रमोद शर्मा के अनुसार दीपावली त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। इसके तहत रोडवेज चौकी पुलिस यात्रियों पर नजर रखे थे। इस दौरान एक व्यक्ति जाप्ते को देखकर बस के पीछे छिपने का प्रयास कर रहा था। शंका होने पर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास बैग मिला। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 10 किलो डोडा चूरा मिला।

READ: ट्रेवल्स बस डिवाइडर कूदकर पलटी, चालक सहित 15 यात्री घायल


पूछताछ में अपना नाम फतियाहाबाद (हरियाणा) निवासी मोहिंदरसिंह सिक्ख बताया। उसने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद से सेवानिवृत हो चुका है। उसने बताया कि उसके पिता को डोडा चूरा पीने के आदि है। उनके लिए ही चित्तौडग़ढ़ जिले से डोडा चूरा खरीद कर लाया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।

बन का खेड़ा में गोवंश पर कुल्हाड़ी से हमला,ग्रामीणों में रोष

बनकाखेड़ा में एक गोवंश पर अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर गोवंश को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों में रोष हैं । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रमीणों काे शांत कराया। सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर कुल्हाड़ी को गोवंश से अलग कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार सवाईपुर पुलिस चौकी प्रभारी पूनम सिंह व राकेश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर कुल्हाड़ी को गोवंश से अलग कर प्राथमिक उपचार शुरू किया।बनकाखेड़ा निवासी अंबालाल जाट ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।

Story Loader