रूपपुरा ग्राम पंचायत के तालाब के निकट चौबीस घण्टे से लापता युवक का शव बुधवार को सूखे कुएं में मिला। मृतक के गले पर गमछा लपटा हुआ था। ग्रामीणों का मानना है कि गला घोंटकर हत्या की गई और शव को बाद में अंदर फेंक दिया। आसींद थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। कातिल का अभी सुराग नहीं लग पाया है।