
चमकाने के बहाने उड़ाने आए थे गहने, धरे गए तीन युवक
बदनोर।
क्षेत्र के नाहरा मंगरा गांव में गहने चमकाने के बहाने आए तीन युवको को शनिवार को ठगी के अंदेशे पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीनों युवक एक युवती के गहने जबरन खोलकर चमकाने की बात कह रहे थे। बदनोर पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार नाहरा मंगरा गांव में तीन युवक बाइक पर पहुंचे। वहां पर रतनसिंह रावत के मकान में गए। परिवार के लोग खेत पर थे। पीछे रतन की पुत्री सुमित्रा अकेली थी। तीनों सोने-चांदी के गहने चमकाने के लिए पाउडर खरीदने के लिए कहा। सुमित्रा ने मना कर दिया। इसके बावजूद जबरन कान की झुमकियां व करंगती खोलकर दीपावली आने और गहने नए हो जाने की बात कहकर खोलने लगे। इस दौरान सुमित्रा चिल्लाई। इससे पड़ोसी आ गए।
तीनों भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुछ दूर पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। सूचना पर बदनोर पुलिस पहुंच गई। तीनों को थाने लाई। पूछताछ में अपना नाम बिहार निवासी साजन कुमार ठठेरा, अभिषेक तथा आकाश ठठेरा बताया।
बिशनिया में गोवंश सें भरी पिकअप पकड़ी
पारोली क्षेेेेत्र के बिशनिया में प्रताप युवा दल के लोगो ने रात को 12 बजे 3 किलोमीटर पीछा कर गोवंश से भरी पिक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । प्रताप युवा दल के विनोद धाकड़ बस स्टैण्ड से घर जा रहा थे। इस दरमियान नराणा के रास्ते से तेज गति से पिक गुजरी । इस पर शंका के आधार पर धाकड़ ने अकेले ही पिक अप का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर गाड़ी को पकड़ लिया। पिक अप में पांच गोवंश भरे हुए थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश को मुक्त कर गोशाला भिजवाया है । पिक अप को जप्त कर उदयपुर जिले के दूनीमाता निवासी राजू बजांरा और मुकेश बंजारा को गोवशं अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया । जहां से दोनो आरोपियो को शनिवार को जेल भेजे जाने के आदेश हुए है ।
Published on:
23 Sept 2017 11:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
