
जिले के आसीन्द थाना अंतर्गत भीलो की झोपड़ियां के पास एक फार्म हाउस पर पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से नौ लाख 16 हजार रुपए की नगदी, 54 मोबाइल और 12 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि भीलो की झोपड़ियां के पास एक फार्म हाउस पर पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से नौ लाख 16 हजार रुपए की नगदी, 54 मोबाइल और 12 वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, आसींद थाना प्रभारी राजकुमार और हमीरगढ़ थाना प्रभारी गजराज चौधरी के साथ विशेष टीम के सदस्य शामिल थे।

छापे की कार्रवाई में भीलवाड़ा, चित्तौड़ निम्बाहेड़ा, ब्यावर, अजमेर, आसींद व जोधपुर क्षेत्र के लोग पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया।