8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधीसागर-आठ करोड़ कर चुके खर्च, अब फिर खर्च करेंगे 5 करोड़

भीलवाड़ा. नगर परिषद गांधीसागर को निखारने पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च कर चुकी लेकिन इसकी दशा-दिशा नहीं सुधरी। तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। घटिया निर्माण के कारण अब तक खर्च करोड़ों रुपए गंदे पानी में डूब चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 9 Feb 2023, 9:31 AM IST

गांधीसागर-आठ करोड़ कर चुके खर्च, अब फिर खर्च करेंगे 5 करोड़

गांधीसागर-आठ करोड़ कर चुके खर्च, अब फिर खर्च करेंगे 5 करोड़

भीलवाड़ा. नगर परिषद गांधीसागर को निखारने पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च कर चुकी लेकिन इसकी दशा-दिशा नहीं सुधरी। तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। घटिया निर्माण के कारण अब तक खर्च करोड़ों रुपए गंदे पानी में डूब चुके हैं। परिषद ने तालाब को उदयपुर की फतहसागर झील की तर्ज पर विकसित करने का दावा किया था, लेकिन गंदा नाला सरीखा नजर आता है। अब परिषद गांधीसागर की दशा सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें तालाब की सफाई, आईलैंड का विकास, फाउंटेन व सौंदर्यीकरण कार्य होगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी। परिषद की बोर्ड बैठक में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति ली जाएगी। सभापति राकेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक 13 फरवरी को सुबह 11:15 बजे होगी।


सफाईकर्मियों को बांटेंगे 1.50 करोड़ की स्मार्ट वॉच

बोर्ड बैठक में सफाईकर्मियों को डेढ़ करोड़ रुपए की स्मार्ट वॉच बांटने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जन स्वास्थ्य अनुभाग का प्रस्ताव के पीछे तर्क है कि सफाईकर्मियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस आधारित स्मार्ट वॉच खरीदी जाए ताकि हाजिरी रजिस्टर की डिजिटल मॉनिटरिंग हो सके। इससे सफाई की गुणवत्ता सुधरेगी।
महाराणा प्रताप की मूर्ति लगेगी

गोल प्याऊ चौराहा पर सर्किल में फव्वारेनुमा घोड़े, बतख तथा ऊपरी शीर्ष में मछली एवं जलपरीनुमा मूर्ति लगी है। परिषद ने इसके स्थान पर महाराणा प्रताप की हाथी पर सवार प्रतिमा लगाने एवं सर्कल का नाम महाराणा प्रताप सर्कल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। हरणी में स्थित चामुंडा माता की पहाड़ी पर लगभग एक करोड़ रुपए की भारत माता की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी।

बोर्ड बैठक में रखेंगे ये प्रस्ताव
-भीलवाड़ा शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

-मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए सिंदरी के बालाजी के पास स्थित कीरखेड़ा ट्रेचिंग ग्राउंड में कारकस प्लांट प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान का आवंटन पर फैसला होगा। विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों में परिषद की ओर से अब तक 25 हजार रुपए तक की टेंट व लाइट व्यवस्था की जाती रही है। इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया जाना है। वार्ड नंबर 12 में लेबर कॉलोनी (जवाहर नगर) बड़ी सŽब्जी मंडी के नवीनीकरण करवाने के लिए स्ट्रीट वेंडर स्कीम में डीपीआर तैयार करने पर भी विचार होगा।
-अजमेर तिराहा स्थित पुलिया का नामकरण संत खड़ेश्वरी महाराज के नाम पर करने का प्रस्ताव है।
-भीलवाड़ा शहर की बीमार गायों को तत्काल इलाज के लिए सभापति पाठक ने एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव दिया। शहर की रोशनी के लिए हाइड्रोलिक स्काईलिफ्ट एवं एक मोटरसाइकिल खरीदने का भी प्रस्ताव है।