
Gold and silver prices high for the second consecutive day
सोने व चांदी के दाम शनिवार को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब कीमतें बढ़ी हैं। विशेष रूप से सोने की कीमत 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो कि 7 मई को सर्वाधिक 1 लाख 550 रुपए था। इसके अलावा चांदी में भी तेजी बनी हुई है। शनिवार को चांदी 1 लाख 7 हजार 900 रुपए तक पहुंच गई है। तेजी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के कारण, निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। इससे इसकी मांग और कीमतें बढ़ रही हैं। व्यापार युद्धों और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका अभी भी बनी हुई है। इससे सोने व चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। अमरिका डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं के मजबूत होने से भी सोने की कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।
Published on:
15 Jun 2025 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
