7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chain Snatching Case: कन्हैया के दर्शन कर लौट रही थी महिला, नकाबपोशों ने सरेराह लूटा

Chain Snatching Case : शहर के नेहरू रोड पर गुरुवार सुबह पौने सात बजे नकाबपोश लुटेरे ने महिला के गले से ढाई तोला सोने की चेन छीन ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Gold Chain Snatched From The Neck Of Woman Going To Temple In Bhilwara

Chain Snatching Case

भीलवाड़ा। Chain Snatching Case : शहर के नेहरू रोड पर गुरुवार सुबह पौने सात बजे नकाबपोश लुटेरे ने महिला के गले से ढाई तोला सोने की चेन छीन ली। महिला पति के साथ मोपेड पर थी। वारदात से हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दी गई।


यह भी पढ़ें : डीजे बजाने पर हुआ विवाद, दुल्हन पक्ष ने बारातियों की कर दी पिटाई

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी रेखा नाहर सुबह पैदल ही रोडवेज बस स्टैंड के निकट मंदिर में दर्शन करने गई। उनको लेने पति पारस नाहर मोपेड लेकर गए। दम्पती मोपेड से घर लौट रहे थे। नेहरू रोड पर पीछे से बाइक पर आए युवक ने रेखा के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली।


यह भी पढ़ें : जोधपुर ग्रामीण पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 तस्करों को गिरफ्तार कर जब्त किया मादक पदार्थ

अचानक हुई वारदात से मोपेड सवार दम्पती संभल नहीं पाए। दोनों गिरते-गिरते बचे। इस दौरान शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। पलभर में सांगानेरी गेट की ओर बाइक सवार नजरों से ओझल हो गया। पारस नाहर ने बताया कि लुटेरा अलसुबह से रोडवेज बस स्टैंड के बाहर और लव गार्डन चौराहे पर टोह लगाकर शिकार पर नजर रख रहा था। उसे दम्पती जाते नजर आए। वह बस स्टैंड से उनके पीछे हो गया।