
गैलेरी का आज होगा शुभारम्भ
भीलवाड़ा ।
भीलवाड़ा के 64 वर्षीय सुशील गोयल को भारतीय डाक टिकट तथा विदेशी-भारतीय मुद्रा के साथ हर तरह के सिक्के रखने का शौक है। यह शौक वर्ष 2003 से है। नोटो का संग्रहण का ऐसा जुनून है कि अब तो नोट हाथ में आते ही नजर सीधी उनके नम्बर जा टिकती है। इस संग्रहण के कारण गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। अब नजर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड पर है। आदर्श मोहल्ला निवासी गोयल ने बताया कि उनके पास लाखों रुपए के नोट हैं। उन्होंने प्रभाश्री सेक्टर आठ आरसी व्यास के आवास में बनाए बेसमेन्ट में गोयल्स गैलेरी बनाई है। इसमें फिलाटेली व नोटाफिली का अनूठा संग्रहण रख रहे हैं।
इस गैलेरी का सोमवार शाम को मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर शुभारम्भ करेंगे। विधायक वि_लशंकर अवस्थी, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल मौजूद रहेंगे। गैलेरी को अन्तिम रूप देने में लगे उनके मित्र हनुमान अग्रवाल ने बताया कि गोयल के पास 1947 से लेकर 2017 तक के जारी अब तक के सभी भारतीय करेंसी, सिक्के तथा 38 देशों की विदेशी मुद्रा भी जमा है।
टिम्बर व्यवसायी गोयल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2003 से नोट संग्रहण शुरू किया था। मालूम हो डाक टिकट संग्रहण को फिलाटेली व नोट एकत्रित करने को नोटाफिली कहा जाता है। गोयल की खास बात यह है कि उनके पास नम्बर वाले नोटों के साथ त्रुटिपूर्ण नोट जमा करने का शौक भी है। उनके पास कई एेसे त्रुटिपूर्ण नोट हैं जिनके निर्धारित आकार से कटे-फटे हैं या नम्बर नहीं है।
गैलरी का शुभारंभ 2 अक्टूबर को
गैलेरी का सोमवार शाम को मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर शुभारम्भ करेंगे। विधायक वि_लशंकर अवस्थी, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल मौजूद रहेंगे।
Published on:
01 Oct 2017 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
