8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधाधुंध दौड़ रहे हैं बजरी से भरे ट्रैक्टर

परेशान ग्रामीणों ने कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी से की शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 29 Nov 2020, 12:21 PM IST

Gravel-fed tractors are running indiscriminately in bhilwara

Gravel-fed tractors are running indiscriminately in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी दिनदहाड़े बजरी से भरे ट्रैक्टर थाना क्षेत्र में अंधाधुंद दौड़ रहे हैं। बाकरा व किशनगढ़ के परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए बजरी से भरे वाहनों को रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बनास नदी से ट्रैक्टरों में बजरीभर थाना क्षेत्र के आमलदा, किशनगढ़, बाकरा, भोरण होते हुए रोज 200 से ज्यादा तादाद में बजरी से भरे ट्रैक्टर दिनदहाड़े दौड़ रहे हैं, जो बूंदी जिले में स्टॉक लगा रहे हैं। इन्हें पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रोजाना अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों के दौडऩे से क्षेत्र की सड़कें खराब हो गई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं बाकरा व किशनगढ़ पंचायत के सरपंच ने अपने स्तर पर इस सड़क मार्ग के गड्ढे भरने के लिए 200 ट्रॉली ग्रेवल मिट्टी डालकर दुरुस्त करवाने का प्रयास किया। लेकिन अंधाधुंध दौडऩे वाले ट्रैक्टरों ने रास्ते को और बिगाड़ दिया। इससे आए दिन अन्य वाहन चालक व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उर्णा गांव में शनिवार सुबह अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में फंस गया। उसके बाद रोड जाम होने से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों की लाइन लग गई। गांव के ही एक युवक द्वारा ट्रैक्टरों के जाम का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लेकिन मौके पर प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा।