8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात के दंपती की राजस्थान में मौत

राजस्थान में गुरुवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में गुजरात के एक दंपती की मौत हो गई। जबकि उनके तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया। Gujarat couple died in Rajasthan
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 25 May 2023, 8:13 PM IST

गुजरात के दंपती की राजस्थान में मौत

गुजरात के दंपती की राजस्थान में मौत

चित्तौडग़ढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में नरपत की खेड़ी के निकट गुरुवार तड़के 3 बजे उदयपुर-भीलवाड़ा रोड पर पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां चालक कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। Gujarat couple died in Rajasthan

घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल महिला की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त अहमदाबाद निवासी शत्रुघ्न तिवारी (40) व उसकी पत्नी सरिता (38) के रूप हुई। घायलों में तिवारी की पुत्री पायल (18), पलक (16) और पुत्र तेजस्वी (11) शामिल है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उदयपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न मूलत: बिहार निवासी था। अहमदाबाद में व्यवसाय करता था और परिवार सहित अहमदाबाद में ही रह रहा था । बिहार में उसके साले के परिवार में शादी थी। उसी समारोह में शामिल हो कर तिवारी परिवार के साथ वापस अहमदाबाद लौट रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतक के साले और अहमदाबाद उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मृतक दंपती का पोस्टमार्टम होगा।