13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा का मक्का खा रहा खाड़ी देश

राजस्थान के भीलवाड़ा का मक्का देशभर के अलावा खाड़ी देशों में भी पसंद किया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म में भी दूसरे दर्ज की हाइब्रिड मक्का की मांग है। भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में देशी व हाइब्रिड मक्का (शंकर किस्म) की बम्पर आवक जारी है। रोजाना दो हजार बोरियों की आवक है। यहां मंडी में मक्का के ढेर लगे हैं। इसी प्रकार गांधीनगर मिर्च मंडी में भी ढेर लगे है।    

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा का मक्का खा रहा खाड़ी देश

भीलवाड़ा का मक्का खा रहा खाड़ी देश

भीलवाड़ा का मक्का देशभर के अलावा खाड़ी देशों में भी पसंद किया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म में भी दूसरे दर्ज की हाइब्रिड मक्का की मांग है। भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में देशी व हाइब्रिड मक्का (शंकर किस्म) की बम्पर आवक जारी है। रोजाना दो हजार बोरियों की आवक है। यहां मंडी में मक्का के ढेर लगे हैं। इसी प्रकार गांधीनगर मिर्च मंडी में भी ढेर लगे है।

रोटी, पॉप कार्न व पापड़ भी बनते है
जिले के दो किस्म के मक्का की राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ ही खाड़ी देशों में खासी मांग है। किसान बताते हैं कि देशी मक्का का उपयोग खाने में किया जाता है। इनसे रोटी, पॉप कार्न व पापड़ आदि बनता है। तरी की सब्जी में भी इसका मिश्रण काम आता है। हाइब्रिड मक्का का उपयोग मुख्यत: पोल्ट्री फार्म हाउस में होता है। पशु आहार में भी मक्का काम में आता है। कई राज्यों के होटल व ढाबों में भी यहां की मक्का के व्यंजन परोसे जाते हैं।

समुद्र के रास्ते से जाता मक्का
जिले से करीब पांच सौ टन देशी व हाइब्रिड मक्का राज्यों व विदेशों में जाता है। निर्यात होने वाला देशी मक्का अभी 2800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। गुजरात केे गांधीधाम तक यह मक्का कर्टन में पैक हो कर जाते हैं। इसके बाद समुद्र के रास्ते से मक्का खाड़ी देशों में जाता है। राज्यों के विभिन्न हिस्सों में भी दोनों किस्मों की मांग है।

दोनों किस्म के मक्का की मांग

मंडी व्यवसायी शिव गगरानी बताते है कि खाड़ी देश सऊदी अरब, कतर, दुबई, कुवैत के साथ ही कनाड़ा व कई अन्य देशों में दोनों किस्मे का मक्का जा रहा है। हाइब्रिड मक्का (शंकर) की पंजाब, हरियाणा, गुजरात में भी खासी मांग है।