
Gungja city with the hooves of julela in bhilwara
भीलवाड़ा।
'एक दो तीन चार झूलेलाल की जय-जयकार, आयोलाल झूलेलाल बड़ा ही पार, रख त मुहिंजे लालण ते पाणे ही पूरी कन्दोÓ जैसे जयकारों के सिन्धु सेना के युवाओं की ओर से शुक्रवार को किशोर लखवानी के निर्देशन में अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। सुबह बापूनगर स्थित झूलेलाल मन्दिर से सिन्धी समुदाय की ओर से चेटीचंड महोत्सव के पहले दिन झंडा यात्रा वाहन रैली निकाली गई।
चेटीचंड महोत्सव आयोजन समिति प्रवक्ता मूलचद बहरवानी ने बताया कि सिन्धी समाज की ओर से हरीश मानवानी व राजेश माखीजा के नेतृत्व में निकाली गई रैली को विधायक वि_लशंकर अवस्थी व सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र सभनानी ने झंडी दिखा रवाना किया। रैली शहर के सभी झूलेलाल मन्दिरों का भ्रमण कर नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल कॉलोनी के दादा हेमराजमल झूलेलाल मन्दिर पहुंची जहां गोविन्दराम के सान्निध्य मे पण्डित नवीन शर्मा, टेऊंराम भगत, कमल शर्मा, सतीश शर्मा, बाबू शर्मा, मंघाराम भगत, पप्पू भगत, हेमनदास भोजवानी उस्ताद ने ध्वज की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कर चेटीचंड महापर्व की शुरुआत की। रैली में वीरूमल पुरसानी, कैलाश कृपलानी, नवीन सभनानी, मीना लिमानी, तुलसीदास नथरानी, राजकुमार दरियानी, जितेन्द्र रंगलानी, चेलाराम लखवानी, पंकज आडवानी सहित सैकड़ों लोगों ने भगवान झूलेलाल को समर्पित जयकारे लगाकर व विभिन्न चौराहों पर सिन्धी समाजजनों को गले मिलकर बधाइयां दी। शाम को हरिशेवा धाम में गायिका काजल चन्दीरमानी की भजन संध्या हुई। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम ने संत मयाराम, टेडंराम भगत सहित समाज के अन्य सन्तों की उपस्थिति में भजन संध्या का दीप प्रज्वलित शुरुआत की।
झूलेलाल मित्र मंडल अध्यक्ष हीरालाल गुरनानी ने बताया कि शनिवार को चेटीचण्ड महापर्व के उपलक्ष्य में सिन्धी समाज के प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। भीलवाड़ा फल-सब्जी-आलू आढ़तिया संघ के चन्द्रप्रकाश चन्दनानी ने बताया कि फल-सब्जी व्यवसाय बन्द रखा जाएगा।
Published on:
06 Apr 2019 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
