
aqqor
भीलवाड़ा।
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन क्षेत्र में देर रात एक मकान में घुसे पांच हाथियार बंद लुटेरों ने एक मकान में जमकर उत्पात मचाया। लुटेरे यहां से बंदूक व चाकू से धमकाकर गहने व नकदी लूट ले गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों में घटना को लेकर रोष है।
शहर के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले पुलिस लाइन क्षेत्र में देर रात एक मकान में घुसे पांच हथियार बंद लुटेरों ने जमकर उत्पात मचाया। ये लुटेरे मकान मालिक की पत्नी के सिर पर बंदूक रखकर चाकू से धमका कर एक मंगलसूत्र व कान के टॉप्स लूट ले गए। लुटेरे पास ही स्थित एक स्कूल से दो हजार की नकदी चुरा ले गए। लुटेरों ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंदूक की नोक से ऊंचा कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहिताश्व मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों में घटना को लेकर रोष है।
Published on:
20 Oct 2018 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
