
Har Har Mahadev echoed in Shiva temples, queues of devotees since early morning
सावन के प्रथम दिन शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर, पुर में पातोला महादेव, तिलस्वां और त्रिवेणी संगम शिवालयों में सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर शाम तक श्रद्धालु भोले को अभिषेक करने आते रहे।
शिवालयों में सुबह से श्रद्धालु उमड़े। शहर के निकट हरणी महादेव में अलसुबह से शिव के दर्शन के लिए भक्तों की कतार रही। यही हाल पुर में पातोला महादेव, तिलस्वां महादेव और त्रिवेणी संगम का रहा। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही दूध, दही, शहद, घी, चंदन, आक, धतूरा आदि अर्पित किए। इस दौरान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया। दिनभर शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंजते रहे। सावन को देखते हुए शिवालयों को फूलों से सजाया। यहां विशेष विद्युत सज्जा भी की गई। यहां दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। भोले को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने व्रत-उपवास रखें। बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के शिवालय में श्रावण मास शिवपूजन अनुष्ठान व रुद्राभिषेक हुआ। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस पर बालाजी मंदिर अध्यक्ष अनिल मानसिंहका ने अभिषेक व श्रंगार किया। आरती पंडित आशुतोष शर्मा के सानिध्य में 21 पंडितो ने संपन्न करवाई। लव गार्डन रोड़ पर सिद्ध बलि हनुमान ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार किया। सावन के प्रत्येक सोमवार को हरणी महादेव में भगवान भोलेनाथ का नया और मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिलेभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।
Published on:
12 Jul 2025 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
