31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की..

घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही, मंदिरों में दर्शन के लिए नहीं उमड़ी

3 min read
Google source verification
नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की..

नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की..

भीलवाड़ा।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार मध्य रात शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक आयोजन हुए। मंदिरों और घरों में लोगों ने कान्हा के जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई तो मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। कोरोना महामारी के कारण प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं रही। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई और श्रीकृष्ण को मक्खन, मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया गया। मंगलवार को कई जगह नन्दोत्सव मनाया जाएगा।
कृष्ण जन्माष्टमी हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में दिखा। कई घरों में माथे पर मुकुट व मोर पंख लिए बच्चे कान्हा-राधा बने थे। मध्य रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में शंख, घडिय़ाल के बीच जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे। मंदिरों में आरती के समय गिने चुने भक्त ही नजर आए। रात ९ बजे बाद सभी मंदिरों के पट बंद करवा दिए गए थे। हर मंदिर के बाह पुलिस कर्मी तैनात रहे।
मुख्य डाकघर के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन की पालना में मंदिर का मुख्य द्वार नहीं खोला गया। खोले गए थे। ऐसे कुछ भक्तों ने ही यहां कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। मंदिर के महंत बाबूगिरी ने बताया कि रात 12 बजे आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। हनुमानजी को आकर्षक डायमंड का चोला चढ़ाया। मिल्क केक काटा गया और मक्खन मिश्री का भोग लगाया गया।
पेच के बालाजी मंदिर के पंडित आशुतोष शर्मा के सानिध्य में बजरंग मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मानसिंहका की ओर से पूजा की गई। मध्य रात्रि में अभिषेक व महाआरती के बाद पंजीरी का भोग लगाया। भगवान बालमुकुन्द का पंचामृत से अभिषेक किया।
आनंदधाम हवेली में विशेष श्रृंगार किया गया। ट्रस्टी राजेंद्र बाहेती ने बताया कि नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर खेवा पद्धति से मंदिर को सजाया। शास्त्रीनगर सेक्टर सी के श्याम मंदिर में खाटू श्याम बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। सुभाषनगर में कोटा लिंक रोड स्थित टंकी के बालाजी मंदिर अध्यक्ष सुवालाल जाट ने बताया कि झांकियां नहीं सजाई। लेकिन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे आरती, पंचामृत से अभिषेक एवं ठाकुरजी की पालना आरती की गई। जन्माष्टमी पर भी विद्युत सज्जा के बीच 7 दरवाजे बनाए गए है।
आरके कॉलोनी सिविल लाइन स्थित शिव साईं मंदिर में विद्युत सज्जा की गई। शिवसाईं समिति के राजेश ने बताया कि बालगोपाल का मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक कर जन्मोत्सव की आरती की गई। पंचमुखी दरबार मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर, गांधीनगर के गणेश मंदिर में सजावट की कई। निम्र्बाक आश्रम, शनिदेव मंदिर, मियाचंदजी की बावड़ी के पास द्वारकाधीश मंदिर, हरणी महादेव रोड के दादीघाम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया
बाबा धाम मंदिर पर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। बाबा धाम शक्तिपीठ को आकर्षक लाइट व फूलों से सजाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर आकर्षक श्रंृगार के दर्शन, आरती के साथ धूमधाम से मनाया गया। पण्डित शिव प्रकाश जोशी, पं.योगेश शर्मा व ट्रस्टी व पुजारियों ने पूजा की। भक्तजनों ने बारी-बारी से दर्शन किए।
आरके कॉलोनी में बच्चों ने झांकी सजाई। इसे देखने के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े। झांकी बनाने वालों में अवनीश, गौरीशा, वेदिका, शारवी, दीया, वंशिका, अवनि, रैना, यश, हर्षित ,अमिता मूदड़ा और प्रतिभा बाल्दी शामिल थे। शास्त्रीनगर स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर में अभिषेक अनुष्ठान किए गए। आरती के समय विशेष श्रृंगार बालकृष्ण स्वरूप में किया गया। शास्त्रीनगर झूलेलाल सेवा समिति न्यू हाउसिंग बोर्ड में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि बच्चों ने कृष्ण-राधा, गोपिया, ग्वालों का बेस बदल कर नाटक का मंचन किया। झूलेलाल मंदिर अध्य्क्ष राजकुमार टहलानी, तुलसी दास सखरानी, राजकुमार भावनानी, नरेश खेराजानी, रुक्मिणी देवी आदि उपस्थित थे। बहेडिय़ा ने गायों को गुड़ खिलाया। एक ट्रॉली चारा डाला गया।
लायन्स शक्ति अध्यक्ष सोनाक्षी शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर बच्चे राधा-कृष्ण, कुब्जा -सुदामा आदि की विचित्र वेशभूषा में सज कर आए तथा झूला, डांडिया, मटकी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें तनवीर आकाश, आकाश शर्मा, अर्चना काबरा, धनराज पायक, आदेश जैन प्रथम रहे। दर्शिता अजमेरा, श्रेष्ठा शर्मा, अक्षरा जैन, नेहा काबरा, भाविक मानसिंहा और लक्षित जैन द्वितीय रहे। संचालन सीईओ डॉ. उषा अग्रवाल ने किया।
अखिल भारतीय जैन संस्कार महिला मंच के तत्वावधान में आरके कॉलोनी में जन्माष्टमी पर्व मनाया। अध्यक्ष मोनिका लोढा़ ने बताया कि इस अवसर पर रास लीला कर सभी का मन मोह लिया। पेश किए। प्रांतीय अध्यक्ष सपना तातेड़ ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किए।