
माघ पूर्णिमा 24 को, होलिका डांडा रोपण होगा
होली के ठीक एक माह पहले माघ पूर्णिमा पर होलिका रोपण किया जाता है। माघ पूर्णिमा इस बार 24 फरवरी को है। ऐसे में इसी दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होली का डांडा रोपण किया जाएगा। शहर में विभिन्न जगहों पर परम्परागत तरीके से होलिका रोपण किया जाता है। इसके एक माह बाद होलिका दहन होता है। होलिका का डांडा रोपते ही एक माह तक शुभ कार्य नहीं होते है।
पंडित अशोक व्यास के अनुसार माघ पूर्णिमा 23 फरवरी को दोपहर 3.33 बजे से शुरू होकर 24 फरवरी शाम 5.59 बजे तक रहेगी। चुंकि पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है और 24 फरवरी को चंद्रोदय से पहले पूर्णिमा तिथि खत्म हो रही है, ऐसे में 23 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा मान्य होगी। चंद्रोदय शाम 6.12 मिनट पर होगा। 24 फरवरी को उदया तिथि में होलिका के डांडे गाड़े जाएंगे तो स्नान-दान भी इसी दिन किया जाएगा।
करें स्नान-दान
माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करना चाहिए। फिर पितरों का श्राद्ध कर ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, फल, अन्न आदि का दान करें। इस दिन गौ दान का विशेष फल प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करना चाहिए, अगर ऐसा न हो सके तो घर में पानी में गंगाजल डालकर नहा लेना चाहिए। इसके अलावा गंगाजल का आचमन यानी हथेली में थोड़ा सा गंगाजल पी लेने से भी पुण्य मिलता है।
Published on:
19 Feb 2024 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
