2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर में घट स्थापना

जगह-जगह स्वागत, निकाली वाहन रैलियां
less than 1 minute read
Google source verification
House-house installation in bhilwara

House-house installation in bhilwara

भीलवाड़ा।


चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गया। घट स्थापना के साथ ही मां देवी की आराधना शुरू हो गई। जो १४ अप्रेल तक जारी रहेगी। इस बार नवरात्र नौ दिन के होंगे। पिछले साल चैत्र नवरात्र आठ दिन के थे। नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि योग व एक रवि पुष्य योग बन रहा है। 7, ९, १० व 12 अप्रेल को पूरे चार दिन शुभ योग पहली बार बन रहा है। माता के मंदिरों में घट स्थपाना के साथ ही पूजा अर्चना शुरू हो गई तथा श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा अन्य समाज की ओर से वाहन रैली भी निकाली गई।

पण्डित अशोक व्यास ने बताया कि घटस्थापना सुबह ८.०१ बजे से ९ बजे तथा शुभ वेला तथा दोपहर १२.१५ बजे से १ बजे तक अभिजित मुहूर्त में की गई। नौ दिन उपवास रख मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। नौवें दिन कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया जाता है।

बाबाधाम पर सजा मां का दरबार
बाबाधाम शक्तिपीठ पर सुबह सवा नौ बजे पण्डित योगेन्द्र शर्मा, शिवप्रकाश जोशी, प्रीतम शर्मा के मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ घट स्थापना की गई। नवरात्र महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 7 बजे आरती होगी। 9.१5 बजे हवन पूजन होगा। प्रतिदिन माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सायंकाल 7.15 बजे आरती होगी।

नवाह्न रामायण पाठ
रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट की ओर से सुबह 7.15 से 12.15 बजे तक रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ एवं यज्ञ शुरू किया। ट्रस्ट के अशोक व सत्यनारायण सोमाणी ने बताया कि १3 अप्रेल को राम जन्मोत्सव, शाम 6 बजे छप्पन भोग, 14 अप्रेल को सुबह 9 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।