
Inter-state gang involved in looting and cash-making by entering house
भीलवाड़ा. रायला थाना पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं से लूटपाट, गहने छीनने और नकबजनी की वारदात करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का रविवार को पर्दाफाश किया। गिरोह का सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों चित्तौडग़ढ़ जिले के रहने वाले हंै। उनसे माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि २५ अक्टूबर को नानकपुरा निवासी बदाम देवी बलाई और बेरा निवासी विनोद रेगर ने रिपोर्ट दी थी। नानकपुरा में धर्मस्थल पर सोए थे। देर रात चार-पांच जने हथियार लेकर आए। बदाम देवी का रामनामी, मांदलिया, चांदी की पायजब, हाथ के कडोलिए अंगूठी समेत अन्य सामान ले गए। वहीं विनोद का मोबाइल व वहां रखे साठ हजार नकद छीनकर ले गए। पुलिस ने अनुसंधान के बाद लूट और नकबजनी के आरोप में आरणी (चित्तौडग़ढ़) निवासी शंकर उर्फ रतनिया उर्फ रतन कालबेलिया, रतन उर्फ राजू कालबेलिया तथा भाणुजा (चित्तौडग़ढ़) निवासी सुरेश मोगिया को गिरफ्तार किया। गिरोह में शंकर सरगना है। उसके खिलाफ भीलवाड़ा और उदयपुर जिले में लूट और नकबजनी के १८ प्रकरण दर्ज है। ये लोग मकान में घुसकर चोरी करते। जाग होने पर वहां सो रहे व्यक्तियों के साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने रायला, गुलाबपुरा और शम्भूगढ़ में आधा दर्जन वारदात का खुलासा किया है।
Published on:
28 Nov 2021 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
