24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी शक्ति देश का मान, समाज का आइना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आगाज

less than 1 minute read
Google source verification
International Women's Day Week's Debut in bhilwara

International Women's Day Week's Debut in bhilwara

भीलवाड़ा।

नारी देश की शक्ति, परिवार का मान एवं समाज का आइना है। आज देश की रक्षा की कमान भी रक्षा मंत्री निर्मला रमण के हाथों में है तो वही बेटियां प्रतियोगी परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम देने में आगे है। इस नारी शक्ति का हमें सम्मान करना चाहिए और प्रोत्साहित करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत रविवार दोपहर आजादनगर में एनएनजे ग्रुप व हैप्पी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सम्मान समारोह में वक्ताओं ने ये बात कही।

राष्ट्रीय बार कौसिंल के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष सुरेश श्रीमाली ने कहा कि राजनीति से लेकर खेल तथा शिक्षा, साहित्य जगत भी आज नारी शक्ति के बिना अधूरा है। एलएनजे ग्रुप के संयोजक रजनीश वर्मा ने कहा केवल कानून बना देने से महिलाओं के अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे साथ ही समाज के अधिकारों के सम्मान की संस्कृति भी विकसित करनी होगी। हैप्पी क्लब अध्यक्ष इंद्रा सोनी ने कहा कि एेसे आयोजनों से अपने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।


ये हुए सम्मानित

समारोह के दौरान माण्डणा कलाकार विधा देवी सोनी, अध्यापिका लक्ष्मी शर्मा व सुमित्रा वैष्णव, गायिका रजनी जादोन तथा किन्नर गुरु किरण बाई को शॉल ओढ़ा एवं स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नेत्रहीन बाल गायिका कनक सेन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजलक्ष्मी नायक, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधा जाट, करिश्मा बोहरा, सरिता सोनी, प्रगति व्यास आदि का भी सम्मान किया गया। संचालन हंसा व्यास ने किया।

इस दौरान पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कांफेड की पूर्व अध्यक्ष मोना रामपाल शर्मा, आशा माथुर, अरविंद चौधरी, सुनील राठी, प्रहलाद राय व्यास,निशि शर्मा, सारिका सेठ,संचिता चौधरी, अनीता व्यास, दीपिका सोनी, सुनीता प्रियंका, रचना देवड़ा, रेखा गुर्जर, सरोज मूंदडा, रीना सोनी, वंदना राजपूत, वंदना उपाध्याय आदि मौजूद थी।