13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहने को नॉन वेंडिंग जोन, असल में सड़क के बीच खड़े रहते है वेंडर

भीलवाड़ा नगर परिषद नहीं करवा पा रही अधिनियम की पालना

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा नगर परिषद नहीं करवा पा रही अधिनियम की पालना

भीलवाड़ा नगर परिषद नहीं करवा पा रही अधिनियम की पालना

भीलवाड़ा शहर में पैदल चलना भी दूभर है। यातायात बाधित न हो और जाम की समस्या नहीं हो, इसलिए नगर परिषद ने नॉन वेंडिंग जोन (विक्रय निषेध क्षेत्र) बना दिए। हालांकि ये सिर्फ कहने भर के हैं। असल में ठेले वाले वहीं पर खड़े होकर फल व सब्जी बेचते हैं। लोग अपने वाहन फुटपाथ पर पार्क कर खरीदारी करना चाहें तो नहीं कर सकते हैं। जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं।

शहर की मुख्य सड़क यातायात को देखते संकरी है। फुटपाथ घेरकर खड़े होने वाले स्ट्रीट वेंडर के कारण राहगीरों को असुविधा होती है। खरीदार भी मजबूरी में सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। जाम की समस्या देखते परिषद ने शहर में 18 नॉन वेंडिंग जोन घोषित कर रखे हैं। लेकिन इनकी पालना कोई नहीं कर रहा है।

ये हैं नॉन वेंडिंग जोन

  • बाजार नं. 2 (पुलिस कंट्रोल रूम समेत)
  • मुख्य बाजार स्टेशन से गोल प्याऊ चौराहा व सूचना केंद्र तक।
  • सर्राफा बाजार से गुलमंडी होते बडे मंदिर तक।
  • रेलवे स्टेशन से सेशन कोर्ट, कलेक्टर कार्यालय तक।
  • श्री गेस्ट हाउस से पुराने पीएनबी तक।
  • सूचना केंद्र से सेवा सदन रोड व राठी क्लिनिक तक।
  • पुराना आरटीओ रोड।
  • गंगापुर चौराहा से बादल मार्केट होते शनि महाराज मंदिर तक।
  • रेलवे फाटक से सर्किट हाउस होते खडेश्वरजी महाराज मंदिर तक।
  • रेलवे फाटक से स्टेशन तक वाया मुरली विलास रोड।
  • बाजार नंबर तीन।
  • नेताजी सुभाष मार्केट से भोपाल क्लब तक।
  • बडे मंदिर से शहीद चौक तक ।
  • मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग होते कोतवाली तक।
  • रेलवे फुटब्रिज से अप्सरा कॉम्पलेक्स तक।
  • सर्किट हाउस से निम्बार्क आश्रम।
  • रेलवे अंडरब्रिज से अशोक मार्ग तक।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग