
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उनकी पत्नी जसोदा बेन भी मेनाल के प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो गई। इससे पूर्व मोदी भी मेनाल जल प्रपात के मुरीद हो गए थे।
बिजौलियांं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उनकी पत्नी जसोदा बेन भी मेनाल के प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो गई। इससे पूर्व मोदी भी मेनाल जल प्रपात के मुरीद हो गए थे। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन गुजरात से कोटा जाते समय मेनाल में रूकी।
जसोदा बेन भी मेनाल के प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो गई। इससे पूर्व मोदी भी मेनाल जल प्रपात के मुरीद हो गए थे। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बेन गुजरात से कोटा जाते समय मेनाल में रूकी।
उन्होंने यहां एक रिसोर्ट मे लंच भी लिया। बिजौलियां थाना पुलिस के अनुसार जसोदा बेन ने मेनाल में मंदिर की शिल्पकला देखकर अभिभूत हुई। प्रधानमंत्री की पत्नी की सुरक्षा के लिए बिजौलियां पुलिस थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद था। इससे पूर्व मोदी ने भी मेनाल के प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो गए थे। उन्होंने 29 जून 2015 को आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात में मेनाल के प्राकृतिक सौंदर्य का जिक्र किया था।
मन की बात में की थी जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में मेनाल जलप्रपात की जमकर तारीफ की है। अतुल्य भारत की बात करते हुए कहा कि अगर आन्ध्रप्रदेश में बेलम केव्स का फोटो देशवासियों ने साझा नही किया होता तो कई लोगों को पता तक नहीं चलता कि इतनी सुंदर जगह हमारे देश में मौजूद है। उन्होंने जनता से उनके क्षेत्र में स्थित पर्यटक स्थल, कला और संस्कृति से संबंधित चित्र सोशल मीडिया पर उनके अतुल्य भारत यानी इनक्रेडिबल इंडिया पर शेयर करने की बात कही थी।
Published on:
07 Apr 2018 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
