
jile ke pradhaan kee sthiti in bhilwara
भीलवाड़ा।
बिजौलियां पंचायत समिति में कांग्रेस की आशाकुमारी भील भाजपा के मुकेशकुमार मीणा को हराकर प्रधान चुनी गई। आशा को १२ व मुकेश को मात्र ५ मत मिले। कांग्रेस के १३ सदस्य है लेकिन भील को १२ वोट मिले। यानी कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा के मीणा को वोट दिया। यहां भाजपा के ४ सदस्य हैं।
----
मांडलगढ़ : कांग्रेस के सतीश की सियासत चलेगी
मांडलगढ़ में कांग्रेस के सतीशचन्द्र जोशी प्रधान चुने गए। उन्हें 16 मत मिले जबकि भाजपाई प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण मेवाड़ को 6 मत मिले। एक मत खारिज हुआ। यहां भाजपा के ७, कांग्रेस के १५ तथा एक निर्दलीय है। यहां कांग्रेस ने एक वोट अधिक पाया। वहीं भाजपा का एक वोट कांग्रेस को गया या फिर खारिज हुआ।
-------
मांडल : शंकर को कांग्रेस का पूरा साथ
मांडल में कांग्रेस के शंकरलाल कुमावत प्रधान चुने गए। शंकरलाल को १२ मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मुकेश गुर्जर को ७ मत मिले। यहां भाजपा के ७ व कांग्रेस के १२ सदस्य हैं। दोनों ही दलों के सदस्यों ने अपने प्रत्याशी का साथ दिया।
-------
हुरड़ा : कांग्रेस के कृष्णा प्रधान
हुरड़ा से कांग्रेस के कृष्णासिंह राठौड़ प्रधान चुने गए। राठौड़ को कांग्रेस के 9 सदस्यों के अलावा २ निर्दलीयों का भी समर्थन मिला। वहीं उनके भाजपाई प्रतिद्वंद्वी उमरावसिंह चोरडिय़ा को 8 मत मिले। यहां भाजपा के ८, कांग्रेस के ९ तथा २ निर्दलीय हैं।
----
रायपुर : कांग्रेस के शिवराज प्रधान
रायपुर में कांग्रेस के शिवराजसिंह प्रधान चुने गए। शिवराजसिंह को ९ मत मिले। वहीं उनके निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी बसंतीलाल को ६ मत मिले। यहां भाजपा के ५ व कांग्रेस के ९ तथा एक निर्दलीय है। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी निर्दलीय बंसन्तीलाल को बनाया था।
-------
जहाजपुर : कांग्रेस की सीतादेवी रही विजयी
जहाजपुर में कांग्रेस की सीतादेवी गुर्जर प्रधान चुनी गई है। सीतादेवी को १७ व भाजपा की लाडूदेवी धाकड़ को ४ मत मिले है। यहां भाजपा के ४, कांग्रेस के १७ सदस्य है।
---
आसीन्द : कांग्रेस ने निर्दलीय सीता का दिया साथ
आसीन्द में कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय सीतादेवी खटीक प्रधान चुनी गई। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सीता को ११ व कांग्रेस के समर्थन से आसीन्द की प्रधान रह चुकी भाजपा की मूलीदेवी रेगर को १० मत मिले। यहां भाजपा व कांग्रेस के १०-१० सदस्य है जबकि एक निर्दलीय सदस्य है। कांग्रेस ने निर्दलीय को समर्थन देकर प्रधान बना दिया।
-----
करेड़ा : भाजपा के राजेंद्र का रहेगा राज
नवगठित करेड़ा में भाजपा के राजेन्द्र सरगरा प्रधान चुने गए। यहां राजेन्द्र सरगरा को १० व कांग्रेस की आशा कुमारी को ७ मत मिले। भाजपा के १०, कांग्रेस के ५ तथा २ निर्दलीय सदस्य हैं। दोनो निर्दलीयों ने कांग्रेस का साथ दिया।
--------
कोटड़ी : भाजपा के करण को कमान
कोटड़ी में भाजपा के करणसिंह प्रधान चुने गए। करण सिंह को 12 मत मिले जबकि उनकी कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी सुमन गुर्जर को 7 मत मिले। यहां भाजपा के 12 व कांग्रेस के 7 सदस्य है।
--------
सहाड़ा : भाजपा की मांगीकुमारी होंगी प्रधान
सहाड़ा में भाजपा की मांगीकुमारी भील प्रधान चुनी गई। मांगी कुमारी को १० तथा कांग्रेस की तुलसी भील को ५ मत मिले। यहां भाजपा के १० व कांग्रेस के ५ सदस्य हैंं।
--------
बदनोर : भाजपा की एेश्वर्या होंगी पहली प्रधान
नवगठित बदनोर पंचायत समिति में भाजपा की एेश्वर्या रावत प्रधान चुनी गई। उन्हें 10 वोट मिले। एेश्वर्या भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह रावत के भाई की बहू है। कांग्रेस की समतादेवी गुर्जर को 1 तथा ममता रावत निर्दलीय को 4 मत मिले। भाजपा के 9 कांग्रेस के 3 तथा ३ निर्दलीय हैं। कांग्रेस के दो मत भाजपा व निर्दलीय को मिले।
-----
शाहपुरा : भाजपा से बगावत कर जीती माया
शाहपुरा में भाजपा से बगावत कर मैदान में बतौर निर्दलीय उतरी माया जाट प्रधान बनी। विधायक कैलाश मेघवाल समर्थक माया को १० मत मिले जबकि भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार अंजली गुर्जर को ९ मत मिले। कांग्रेस के ३ मत भी माया को मिलने की चर्चा है। अंजलि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के निजी सचिव की रिश्तेदार हैं। यहां भाजपा के १६ तथा कांग्रेस के ३ सदस्य हैं।
--------
सुवाणा : भाजपा की बागी फूलकंवर बनी प्रधान
सुवाणा में भाजपा को झटका लगा। यहां भाजपा से बगावत कर फूलकंवर ने पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गायत्रीकंवर को ३ मत से हराया। फूलकंवर को ११ तथा गायत्रीकंवर को ८ मत मिले है। तीसरी प्रत्याशी मोनिका आचार्य के अपना मत फूलकंवर को देने की चर्चा है। मोनिका को एक भी मत नहीं मिला। यहां भाजपा के १४, कांग्रेस के ४ तथा एक निर्दलीय है।
-------
बनेड़ा : भाजपा की बागी मुन्नाकंवर होंगी प्रधान
बनेड़ा से भाजपा की बागी मुन्नाकंवर प्रधान चुनी गई। निर्दलीय के रूप में उतरी मुन्नाकंवर ने कांग्रेस के समर्थन के आधार पर भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार पुष्पकंवर को एक मत से हराया। मुन्ना कंवर को ८ व पुष्पकंवर को ७ मत मिले। निर्दलीय रीना चौधरी को एक भी मत नहीं मिला। पुष्पकंवर के पति गजराजसिंह प्रधान रह चुके हैं जबकि मुन्नाकंवर के पति शिवसिंह रुपाहेली पूर्व सरपंच हंै। चर्चा है कि विधायक कैलाश मेघवाल ने मुन्नाकंवर का साथ दिया।
Published on:
11 Dec 2020 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
