25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोशी का गहलोत पर हमला, मोदी की तारीफ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को फिर कांग्रेस सरकार को घेरे में लिया और गहलोत सरकार पर जमकर तंज कसा। जोशी ने चित्तौड़गढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस की इन्दिरा रसोई समेत कई योजनाओं पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस ने भाजपा की योजनाओं पर कांग्रेस का लेबल लगा दिया है। जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की दिलखोल कर प्रशंसा की। Bharatiya Janata Party State President and MP CP Joshi

2 min read
Google source verification
जोशी का गहलोत पर हमला, मोदी की तारीफ

जोशी का गहलोत पर हमला, मोदी की तारीफ

सांसद सीपी जोशी जोशी ने कहा है कि देश में जो काम अन्य दलों की सरकारें साठ साल में नहीं कर पाई वह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने 9 साल के शासनकाल में कर देश का मान बढ़ाया है। जोशी गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी ने केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2014 में देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार उन परिस्थितियों में बनी जब आंतकवाद और भ्रष्टाचार देश में छाया हुआ था, भारत में आए दिन आतंकवाद की घटनाएं होती थी और सीरियल बम ब्लास्ट आम बात थी। विकास की दृष्टि से पूर्व की सरकारों का कोई ध्येय नहीं था। विदेशों में भारत सरकार को हेय दृष्टि से देखा जाता था।

वर्ष 2014 में गुजरात मॉडल पर देश की जनता ने विश्वास व्यक्त किया और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल हॉल में अपने पहले ही भाषण में यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित वर्ग के कल्याण के लिए होगी।

प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरे हुए हैं जो सेवाए सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने, सैनिकों का मनोबल बढ़ाने, दुनिया में भारत का वैभव बढ़ाने, शिक्षा, चिकित्सा, रेल कनेक्टिविटी, फाइबर कनेक्टिविटी, युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे ऐतिहासिक काम इन 9 वर्षों में हुए।

उन्होंने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार है जो वर्ष 2018 में झूठ की बुनियाद के आधार पर जीत कर सत्ता में आई उन्होंने कहा था किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे युवाओं को रोजगार देंगे तथा बेरोजगारों को बता देंगे परंतु पिछले 4 सालों में बिजली का पैसा बढ़ाया। चुनावों मे 6 महीनों बचने के बाद जब सता जाती हुई दिखी तो लोगों को योजनाओं के माध्यम से भ्रमित कर रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने कभी कोई योजना बंद नहीं की। यह काम हमारा नहीं है बल्कि कांग्रेस का है। भामाशाह के नाम से उन्हें इतनी नफरत क्यों थी, जो बंद कर दिया। अन्नपूर्णा देवी के नाम से शुरू की गई योजना भी बंद कर दी। उसकी जगह इंदिरा गांधी के नाम से योजना ले आए। इंदिरा गांधी जी का हम और देश भी सम्मान करता हैं लेकिन अन्नपूर्णा योजना का नाम ही बदल दिया। भाजपा ने हमेशा योजनाओं को बढ़ाने का काम किया है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, धारा 370 की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक, देश की नई संसद और अनाकानेक ऐतिहासिक निर्णय और कार्य इन 9 वर्षों में हुए जिनकी कल्पना भी विगत 60 वर्षों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकारों ने कभी की ही नहीं।

इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल व चंद्रभान सिंह आक्या तथा सह संयोजक रघु शर्मा, सह प्रभारी मनोज पारीक, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गाड़री, हर्षवर्धन सिंह, अनिल सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने किया। आभार जनसंपर्क महाअभियान के जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने जताया।