5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता शहीदों की शहादत से ये हिन्दुस्तान जिन्दा है…

कवि बंशीलाल बेकारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कस्बे में नया बाजार में कवि सम्मेलन आयोजित

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Kavi sammelan in bhilwara,Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

कवि बंशीलाल बेकारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कस्बे में नया बाजार में कवि सम्मेलन आयोजित

हमीरगढ।

कवि बंशीलाल बेकारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कस्बे में शनिवार रात्रि में नया बाजार में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कवित्री डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। प्रतापगढ़ से आए कवि शेलेन्द्र शेलु ने हास्य की एक से बढकर एक कविता सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। झालावाड से आये गीतकार अनिल उपहार ने 'हमारी आन जिंदा है हमारी शान जिन्दा है तिरंगा यूं ही लहराये यही अरमान जिन्दा है, हमारे मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता शहीदों की शहादत से ये हिन्दुस्तान जिन्दा है'... कविता सुनाई तो श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई।

नाथद्वारा से आए कवि लोकेश महाकाली ने हास्य पेरोडी पर लोटपोट किया। आगरा से आई डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने एक सेनिक की पत्नी पर कविता पाठ करते हुए कहा... 'लाल महावर लगे मेरे इन पांव की चिंता मत करना, सीमा पर जागे रहना तुम गांव की चिंता मत करना,... ठीठुरन हो या कड़ी धूप हो छांव की चिंता मत करना लगे युद्ध में चोट अगर तो घाव की चिंता मत करना'....कविता पर जमकर वाह वाही लूटी। केशर सिंह मारवाडी ने मारवाडी भाषा में हास्य की एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर श्रोताओं को गुदगुदाया। कोटा से आए गीतकार मुकुट मणिराज ने शृंगार की एक से बढकर एक रचनासुनाई।

भीलवाडा के कवि योगेन्द्र शर्मा ने जय जवान-जय किसान परिभाषा उत्थान की जिसका शब्द शब्द बन जाये झांकी हिन्दुस्तान की' कविता पर जमकर दाद लूटी। बारां से आए कवि अश्विनी त्रिपाठी ने भी वीररस की कविता सुनाई। मंच का संचालन देवास से आए कवि शशिकान्त यादव ने किया। बेकारी पुरस्कार कोटा से आए गीतकार मुकुट मणिराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी, पूर्व डेयरी चैयरमेन रतनलाल चौधरी, तहसीलदार सुन्दरलाल बंबोड़ा,बीएसएल के वाइस प्रेसीडेंट एचपी माथुर, समाज सेवी प्यारेलाल शर्मा, निरंजन जोशी, मोहित छीपा, सुशील भट्ट समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।