
पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई के विरोध्ा में बंद पड़ा खजूरी कस्बे का बाजार
अमरगढ़।
रजवास में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई कर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में खजूरी कस्बा शनिवार को चौथे दिन भी बंद रहा। ग्रामीण निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को ले मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर कस्बा पूरी तरह बंद होने से ग्रामीण आवश्यक सेवाओं के लिए भी तरस गए हैं। दोपहर में एक सब्जी का टेंपो बाजार से गुजरा तो ग्रामीण सब्जी खरीदने के लिए उमड़ पड़े। वहीं मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार रजवास गांव में कंजर बस्ती में आगजनी की घटना के बाद पुलिस द्वारा खजूरी गांव में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने चार दिन से बाजार बंद कर रखे है। ग्रामीण धरने पर बैठकर मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। वहीं मेडिकल स्टोर भी बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्दोष लोगों को नहीं छोड़ने तक खजूरी अनिश्चितकालीन बंद रहेगा। इधर क्षेत्र की रजवास कंजर बस्ती एवं खजूरी में काछोला, जहाजपुर व शकरगढ़ थाने का जाप्ता तैनात है।
गौरतलब है कि खजूरी में बढ़ती चोरियों की वारदात से गुस्साए लोग चार-पांच टै्रक्टरों में भरकर बुधवार सुबह निकटवर्ती रजवास पहुंचे और कंजर बस्ती पर धावा बोल दिया। आधा दर्जन मकानों में तोडफ़ोड़ कर दो दुपहिया वाहन फूंक दिए। महिलाओं और बच्चों से मारपीट भी की गई। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टर में भाग रहे 31 जनों को गिरफ्तार किया गया।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
बीगोद कस्बे के निकट नया गांव के यहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया की भीलवाड़ा मार्ग पर त्रिवेणी संगम कार्तिक स्नान करने बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे भोली गांव निवासी दाखी पत्नी गिरधारी बागरिया 28 वर्ष की मौत हो गई। वहीं गणपत पिता भैरूलाल बागरिया 30 वर्ष व सवाईपुर निवासी पारस देवी पत्नी गणपत बागरिया 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका मांडलगढ़ अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
Published on:
04 Nov 2017 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
