23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

का​र्तिक महास्नान में उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी कमाया पुण्य

धानेश्वर महादेव व त्रिवेणी संगम पर लगे मेले
2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Kartik fair in bhilwara, Latest news in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news,

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम पर शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर महास्नान में उमड़़े श्रद्ध्‍ाालु

बीगोद।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम पर शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर महास्नान चल रहा है। त्रिवेणी संगम पर शुक्रवार शाम से ही दूरदराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। संगम स्थल पर मेले का आयोजन भी हो रहा है। मेले के लिए डोलर, झूले का लोग आनन्द ले रहे हैं।

READ: पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में तीसरे दिन भी बंद रहा खजूरी कस्बा

महास्नान को लेकर थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने संगम स्थल पर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रखा है। कार्तिक स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं गीत गाते हुए पहुंच रही है। पुण्य स्नान के बाद दीपदान भी किया जा रहा है।

PIC :इन्हें देख बीच राह में ठहर गए कदम, आधा घंटे थम गया यातायात

धानेश्वर संगम पर शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला
फूलियाकलां के पास स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल छोटा पुष्कर के नाम से प्रसिद्ध धानेश्वर संगम पर शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न समाजों के मंदिरो पर आकर्षक सजावट की गई। मंदिरों पर रात्रि जागरण हुए। धानेश्वर त्रिवेणी संगम पर शनिवार तड़के से ही दूरदराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में डोलर, झूले व दुकाने सज गई है। जिन पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। ग्रामीण महिलाएं गीत गाते हुए पहुंच रही है। पुण्य स्नान के बाद दीपदान भी किया। छोटा पुष्कर के नाम से विख्यात धानेश्वर तीर्थ स्थल पर महिला व पुरुषों ने डुबकी लगा पूजा र्अचना कर घर परिवार की खुशहाली की कामना की।

तिलस्वां महादेव में की खुशहाली की कामना
तिलस्वा महादेव में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार शाम से ही श्रद्धालुओ के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कुड में दीपदान कर तिलस्वां महादेव की पूजा अर्चना कर घर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए कतारे लगी हुई है। कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को यहां मेला आयोजित किया गया।मंदिर व कुंड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए। वहीं मेले में दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग