5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

96 सरपंच व 98 वार्ड पंचों की निकाली लॉटरी

हुरड़ा-23, आसीन्द 28, मांडल 25 तथा बदनोर 20 सरपंचों की लॉटरी

2 min read
Google source verification
Lottery of 96 Sarpanch and 98 Ward Panchas withdrawn in bhilwara

Lottery of 96 Sarpanch and 98 Ward Panchas withdrawn in bhilwara

भीलवाड़ा।
Sarpanch and Ward Panchas took out lottery न्यायालय का आदेश मिलने तथा सरकार के दिशा-निर्देश पर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार पंचायतों की ९६ सरपंचों तथा मांडल की ९८ पचों की लॉटरी निकाली गई। आसीन्द पंचायत समिति की लॉटरी के दौरान सबसे अधिक भीड़ रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, आसीन्द विधायक जब्बर सिंह, शक्तिसिंह कालिया, छोगालाल गुर्जर सहित कई लोग उपस्थित थे। Sarpanch and Ward Panchas took out lottery कलक्टे्रट सभागार में निकाली गई लॉटरी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा भी उपस्थित थे। पुलिस को भीड़ कम करने के लिए लोगों को बाहर तक निकाला पड़ा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार हुरड़ा में २३, आसीन्द में २८, मांडल में २५, बदनोर में २० पंचायतों तथा मांडल के ९८ वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली गई। सुवाणा पंचायत समिति की स्वरूपगंज तथा गुरवाड़ी ग्राम पंचायत की २२ वार्ड पंचों की लॉटरी मंगलवार को होगी। बुधवार को आसीन्द, बदनोर तथा हुरड़ा पंचायत समिति सदस्यों की तथा १४ पंचायत समितियों के प्रधान की लॉटरी दोपहर २ बजे निकाली जाएगी।

पहली बार चुने जाएंगे सरपंच
पंचायतों के पुनर्गठन होने से मांडल की नीम का खेड़ा तथा लिरडिय़ा में पहली बार सरपंच चुने जाएंगे। हुरड़ा में अंटाली को शामिल किया गया। हालांकि अंटली में पहले ही सरपंच रह चुके हैं, लेकिन हुरड़ा पंचायत समिति में आने के बाद इस ग्राम पंचायत में पहला सरपंच चुना जाएगा।

आसीन्द पंचायत समिति-२८
सामान्य: कालियास, पालड़ी, परासोली, रधुनाथपुरा, जिन्द्रास, बरसनी, दौलतगढ़ तथा गांगलास।
सामान्य महिला: कटार, मोड़ का निम्बाहेड़ा, मोतीपुर, शम्भूगढ़, तिलोली, रतनपुरा (लाछुड़ा), ब्राह्मणों की सरेरी तथा दड़ावट
एससी: आमेसर व बराणा
एससी महिला: बोरेला व दांतड़ा
एसटी: ईरास
एसटी महिला: मालेसरी
ओबीसी: जालरिया, रूपपुरा तथा कांवलास।
ओबीसी महिला: करजालिया व लाछुड़ा
...............
मांडल पंचायत समिति-२५
सामान्य: मांडल, मेजा, बागौर, जोरावरपुरा, केरिया, पीथास तथा सुरास।
सामान्य महिला: आलमास, अमरगढ़, भादू, बावड़ी, भागवानपुरा, भीमडिय़ास, टहुंका तथा संतोकपुरा।
एससी: चांखेड़ व नीम का खेड़ा।
एससी महिला: बावलास व लुहारिया।
एसटी: भावलास
ओबीसी: घोड़ास, लेसवा तथा लिरडिय़ा।
ओबीसी महिला: सीडिय़ास व धुंवाला।
.................
बदनोर पंचायत समिति-२०
सामान्य: बदनोर, चेनपुरा, मौगर, मोटरास, रतनपुरा (भा) तथा संग्रामगढ़।
सामान्य महिला: आकड़सादा, जगपुरा, जैतगढ़, परा, पाटन तथा चतरपुरा।
एससी: गिरधरपुरा।
एससी महिला: गारिया खेड़ा व मोठी।
एसटी: बाजून्दा।
ओबीसी: भादसी व भोजपुरा।
ओबीसी महिला: ओझियाणा व रामपुरा।
...................
हुरड़ा पंचायत समिति-२३
सामान्य: सोडार, लाम्बा, कोटड़ी, रूपाहेली कलां, फलामादा, कानिया व अंटाली।
सामान्य महिला: गागेड़ा, खेजड़ी, लाम्बा, कंवलियास, हुरड़ा व अगूचा।
एससी: जालमपुरा, बंराठिया
एससी महिला: ऊंखलिया, बड़ला
एसटी: तस्वारिया
एसटी महिला: जालखेड़ा
ओबीसी महिला: दांतड़ा व सरेरी।
ओबीसी: भोजरास व गढ़वालों का खेड़ा।