
बीलिया कलां में एक प्रेमी युगल ने सोमवार को एक कमरे में फांसी पर लटककर जान देने की घटना के बाद मौके पर जमा पुलिस अधिकारी
भीलवाड़ा।
बीलिया में एक प्रेमी युगल ने सोमवार को एक कमरे में फांसी पर लटककर जान दे दी। मरने पहले लिखे सुसाइड नोट में इस प्रेमी जोड़े ने लिखा कि साथ जी नहीं सकते, लेकिन मर तो सकते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों की मदद से दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर महात्मा गांधी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार दादाबाड़ी निवासी विनोद (24) पुत्र रामेश्वर खटीक का बीलिया में मकान है। बीलिया के निकट ही वार्ड-पांच यूआईटी कॉलोनी में रहने वाली संगीता उर्फ रूपकंवर (22) पुत्री कान सिंह से विनोद प्यार करता था। दोपहर में रूपकंवर बीलिया में विनोद के घर पहुंची। वहां सुसाइड नोट लिखा। उसके बाद विनोद ने पंखे और उसी कमरे में रूपकंवर ने कड़े पर रस्सी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शाम को पड़ोसी घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर हलचल नहीं होने पर दरवाजा तोड़ा। सामने दोनों को फंदे पर झूलते देखा।
सूचना पर डीएसपी त्यागी और थानाप्रभारी नवनीत व्यास पहुंचे। एफएसएल टीम भी बुलाई। मरने से पहले लिखे सुससाइड नोट में उन्होंने लिखा कि हम एक साथ जी नहीं सकते, लेकिन मर तो सकते हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। बताया गया कि अप्रेल में युवती की शादी मंदसौर कर दी गई थी, लेकिन वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
फसल जल कर हुई राख
करेड़ा के आमदला ग्राम पंचायत के केमरी में एक खेत में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से खेत में पड़ी घास व फ सल जल कर राख हो गई। सहायक उपनिरीक्षक रामकरण चौधरी के अनुसार केमरी निवासी दीपा, रोशन पिता बन्ना गुर्जर के खेत में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिससे घास व फ सल जल कर राख हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सरपंच पारसी देवी गुर्जर भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
Updated on:
24 Oct 2017 01:15 pm
Published on:
23 Oct 2017 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
