पंडित अशोक व्यास ने बताया कि माघ गुप्त नवरात्र का प्रारंभ सिद्धि योग में होगा। इस दिन सुबह 10.06 बजे तक वज्र योग है। उसके बाद से सिद्धि योग है, जो अगले दिन सुबह 5.41 बजे तक है। ऐसे में माघ गुप्त नवरात्र का कलश स्थापना सिद्धि योग में होगा। कलश स्थापना के समय अभिजीत मुहूर्त में सिद्धि योग के होने से कार्य की सिद्धि होती है।