27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाडा ने खुद के पास से किया खर्च, धाकड़ व मालवीय ने चंदे से ही चलाया काम

पिछले दिनों हुए मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए

3 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Mandalgarh bye election expenditure in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पिछले दिनों हुए मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। खर्च की गई राशि किसी भी तरह का चंदा नहीं लिया। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने चुनाव खर्च की बताई राशि में आधा पैसा चंदे का लिया है

जसराज ओझा.भीलवाड़ा।


पिछले दिनों हुए मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। खर्च की गई राशि किसी भी तरह का चंदा नहीं लिया। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने चुनाव खर्च की बताई राशि में आधा पैसा चंदे का लिया है। कांग्रेस के बागी व निर्दलीय रहे गोपाल मालवीय ने तो पूरा चुनाव ही चंदे के पैसों से लड़ लिया।

READ: पैंथर ने आबादी क्षेत्र में हमला कर किया दो को जख्मी, ग्रामीणों ने घेरा डालकर पैंथर को पकड़ा


चुनाव आयोग ने अधिकतम 16 लाख रुपए खर्च करने की सीमा तय कर रखी है। कागजों में यह आंकड़ा मांडलगढ़ उपचुनाव में किसी ने नहीं छुआ है। चुनाव में भले कितना ही खर्च हो, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल को दिए हिसाब के अनुसार, मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के बागी और निर्दलीय गोपाल मालवीय ने भी कंजूसी नहीं बरती।

RAED: खबर का असर : 15 दिन में पानी का मीटर लगाना जरूरी नहीं तो काटेंगे कनेक्शन, टोंटी लगाना भी जरूरी

जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए ब्यौरे के अनुसार मालवीय ने चुनाव में 9 लाख 80 हजार रुपए खर्च किए। इसमें से 9 लाख 70 हजार रुपए उन्होंने लोगों से चंदा लिया था। उन्होंने अपने पास से केवल दस हजार रुपए खर्च किए। भाजपा के प्रत्याशी हाड़ा ने 15 लाख 32 हजार 338 रुपए खर्च किए हैं। कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने चुनाव में 10 लाख 81 हजार 265 रुपए खर्च किए है। बाकी निर्दलीयों ने तो नहीं के बराबर पैसा खर्च किया है।
गोपाल को मिले थे 40 हजार से ज्यादा वोट : मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्तिसिंह को 12 हजार 973 वोटों से हराया था। इसमें विवेक को 70 हजार 146, शक्तिसिंह को 57 हजार 170 तथा निर्दलीय गोपाल मालवीय को 40 हजार 470 वोट मिले थे।

विवेक धाकड़ को मिला चुनाव में सवा पांच लाख का चंदा
पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ के बेटे व कांग्रेस से चुनाव जीतने वाले विवेक धाकड़ ने इस चुनाव में 10 लाख 81 हजार 265 रुपए खर्च किए है। इसमें 05 लाख 25 हजार रुपए का चंदा मिला है। उन्हें 13 फर्मों के मालिकों ने यह चंदा दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, विवेक को विनायक इंटरप्राइजेज से 40 हजार, राधेकृष्ण स्टोन से 50 हजार, सुखाडि़या इंटरप्राइजेज से 30 हजार, आदित्य इंटरप्राइजेज से 35 हजार, अजीत व अंशुल स्टोन से 25-25 हजार, श्रीराम इलेक्ट्रीक से 50 हजार, नवदीप स्टोन से 50 हजार, जय अंबे स्टोन से 40 हजार, श्याम स्टोन से 40 हजार, हलधर एक्सपोर्ट से 50 हजार, धाकड़ ट्रेडर्स से 40 हजार, जय मां फूलासति स्टोन से 50 हजार रुपए का चंदा मिला है।

भाजपा के हाड़ा अधिकतम सीमा के नजदीक पहुंचे
इस चुनाव में जिला प्रमुख व भाजपा के प्रत्याशी रहे शक्तिसिंह हाड़ा ने सबसे ज्यादा राशि रुपए खर्च की है। हाड़ा ने निर्वाचन आयोग को 15 लाख 32 हजार 332 रुपए का हिसाब दिया है। इस हिसाब में बताया कि हाड़ा ने किसी भी व्यक्ति से चुनाव लडऩे के लिए चंदा नहीं लिया है।


मालवीय की जेब से लगे मात्र दस हजार
मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़े गोपाल मालवीय ने भी खर्चे में कंजूसी नहीं की। मालवीय ने निर्वाचन आयोग को 9 लाख 80 हजार 239 रुपए का हिसाब दिया है। इसमें 2 लाख 70 हजार रुपए का तो चंदा ही ले लिया। इसमें पांच फर्मों ने यह चंदा दिया है। मालवीय को विष्णु लुहार ने दस हजार, मुकेश धाकड़ ने दो लाख, विजय शर्मा ने 3 लाख 50 हजार, अनिल जैन ने तीन लाख तथा सुशीलादेवी जैन ने एक लाख 10 हजार रुपए का चंदा दिया है।