9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीएसटी के बाद उभरने लगा बाजार

नवरात्र के साथ ही बाजार में छाने लगेगी रौनक

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Market started emerging after GST in bhilwara, Latest news  in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

जीएसटी के बाद उभरने लगा बाजार

भीलवाड़ा।

नोटबंदी व जीसटी के बाद छाई बाजार में मंदी अब छंटने लगी है। नवरात्र के साथ ही बाजार में भी हर व्यापारी नई-नई योजना लेकर आ रहे है। इससे बाजार में भी रौनक छाने की उम्मीद है। दीपावली तक कई पुष्य नक्षत्र भी आने वाले है। खरीदारों के लिए बाजार भी अब तैयार होने लगे है। हालांकि इस बार जीएसटी के कारण आम उपभोक्ताओं पर खासा असर पड़ा है, लेकिन व्यापारियों की माने तो जीएसटी का आम उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हर कम्पनी ने अपने उत्पाद की कीमत को थोड़ा कम किया है। इसका फायदा हर परिवार को मिलेगा।

READ: घट स्थापना के साथ ही नौ दिन तक खनकेंगे डांडिये

इस बार औसत बरसात होने से व्यापारियों को बाजार में उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि सोने-चांदी में पहले से ही तेजी होने के बाद भी सोने में अच्छा रिटर्न मिलने से लोगों का रुझान ज्वैलरी खरीदारी पर ज्यादा रहेगा। नवरात्र से लेकर दीपावली के बीच बाजार में बूम आएगा। केन्द्रीय कर्मचारियों को वेतन और सातवें वेतनमान के एरियर्स के रूप में करोड़ों रुपए मिलेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस व अक्टूबर का वेतन भी पहले मिलेगा। राज्य सरकार भी अक्टूबर का वेतन त्यौहार से पहले देने की घोषणा करने वाली है। यह पैसा बाजार में आएगा।

READ: फूल सी नाजुक भूख से बिलखती बेटी को छोड़ते हुए भी नहीं कांपे उसके हाथ

इससे कारोबारियों के चेहरे खिले सकते हैं। गुरुवार को नवरात्र के साथ ही बाजार भी गुलजार होने शुरू हो जाएंगे। अष्टमी से दशहरा तक लोग शुभ मुहूर्त में घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं। इनकी मांग, पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने दुकानों को अपने स्तर पर सजाने का काम भी गुरुवार से करना शुरू कर देंगे। नोटबंदी के बाद से ही सुस्त पड़े रियल स्टेट के कारोबार को गति देने के लिए नई-नई स्कीम बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से आवास की कीमतों में थोड़ा अन्तर आने की संभावना है। ऑटोमोबाइल्स व्यापारियों भी दुपहिया व चौपहिया पहिया वाहन में बाजार में उतार रहे है। दो पहिया वाहन में लाइटवेट व बटन से चलने वाले वाहन की मांग ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसको लेकर भी कई शोरूम व्यवसायी अभी से तैयारी में जुट गए है। फैशन , रिटेल, ऑटोमोबाइल, ज्वैलरी, रियल इस्टेट सहित सभी सेक्टर तैयार हैं।

फ्रीज के साथ मोबाइल गिफ्ट
गोविन्द खटोड़ का कहना है कि नवरात्र पर कई कम्पनियों की ओर से ऑफर दिए जा रहे हैं। बड़े फ्रीज के साथ मोबाइल गिफ्ट दिया जा रहा है। इसके अलावा जीरो फाईनेंस पर हर उत्पाद उपलब्ध है। वाशिंग मशीन पर स्क्रेच कार्ड दिए जा रहे है। हर उत्पाद पर मिलने वाली वारन्टी भी बढ़ा दिए जा रहे है।
प्रदीप जैन का कहना है कि नवरात्र के साध ही कई तरह के गिफ्ट की योजना लागू की है। हर खरीद पर विशेष छूट दी जाएगी। कॉरपोरेट गिफ्ट की विशाल रेंज भी उपलब्ध है। पुष्य नक्षत्र पर विशेष छूट देने की योजना है।

नरेन्द्रसिंह मोटरास इस बार बाजार में राजपूती परिधान की विशेष मांग है। इसमें कई तरह की वैरायटी व डिजाइन के स्टॉक उपलब्ध है। राजपूतों के अलावा युवतियां भी अब इस परिधान को पहनने लगी है। नवरात्र पर होने वाले गरबा नृत्य को लेकर भी कई तरह की ड्रेस उपलब्ध है। दीपावली के बाद आने वाले वैवाहिक सीजन के चलते इन कपडों की मांग ज्यादा है।