27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्य नक्षत्र में 14-15 को गुलजार रहेंगे बाजार

सोना-चांदी, संपत्ति व वाहन खरीदने के लिए शुभ
2 min read
Google source verification
Markets will be bustling on 14-15 during Pushya Nakshatra

Markets will be bustling on 14-15 during Pushya Nakshatra

दीपावली के अब सिर्फ 8 दिन शेष बचे हैं। दीपावली से पूर्व इस बार दो दिन पुष्य नक्षत्र आ रहे हैं। इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। विभिन्न प्रकार की खरीदी एवं शुभ कार्य आरंभ करने के लिए यह दिन शुभ माना जाता है। धनतेरस की तरह ही इस दिन मिनी धनतेरस के रूप में शहरवासी अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी करेंगे। 14 और 15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। उधर बाजार में रोशनी को लेकर सजावट भी शुरू हो गई है। मुख्य बाजार व सीताराम जी की बावड़ी के आगे सजावट का काम चल रहा है।

पंडित अशोक व्यास ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव होते हैं, लेकिन देव गुरु बृहस्पति को इसका अधिष्ठाता देवता माना जाता है। इस नक्षत्र के दौरान किए गए पूजन, अनुष्ठान और खरीदारी का फल कई गुना बढ़ जाता है। पुष्य नक्षत्र नक्षत्रों का राजा माना जाता है। व्यापार शुरू करने, सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति खरीदने के लिए लाभकारी है।

सोना-चांदी आसमान पर, फैशन ज्वैलरी की डिमांड

माना जा रहा है कि पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सबसे अधिक रौनक सर्राफा बाजार में ही देखने को मिलेगी। इसके चलते सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स ने नई-नई तरह की डिजाइनर ज्वैलरी तैयार है। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद ऐसा शुभ मुहूर्त आ रहा है। भले ही सोना और चांदी के दाम महंगे हो गए हों लेकिन खरीदारी पर इसका कोई असर नहीं दिखेगा। ग्राहक पहले की तरह ही इनकी खरीदारी करेंगे। वेडिंग कलेक्शन के साथ लेटेस्ट फैशन ज्वैलरी की शानदार रेंज के साथ पोल्की, कुंदन, प्लेटिनम, जड़ाऊ, टेपल, राजस्थानी व दक्षिण भारतीय डिजाइनों की ज्वेलरी ग्राहक पसंद कर रहे हैं।

शादी-ब्याह के लिए पैकेज ले रहे ग्राहक

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने बताया कि नवरात्र के बाद से बाजार अच्छा चल रहा है। पुष्य नक्षत्र के दो दिनों के महामुहूर्त से भी अच्छी उम्मीद है। आने वाले दिनों में जिन परिवारों में शादियां हैं वे एडवांस देकर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। पैकेज में वॉशिंग मशीन, फ्रीज, एलइडी, एसी, माइक्रोवेव ओवन समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं।

  • 14 अक्टूबर
  • सुबह 11.00 से 01.49 तक लाभ
  • दोपहर 03.15 से 4.41 बजे तक अमृत
  • शाम 7.30 से 9.00 बजे तक लाभ
  • रात 10.36 से 12.10 बजे तक शुभ
  • 15 अक्टूबर
  • सुबह 6.41 से 09.32 बजे तक लाभ
  • सुबह 10.58 से 12.23 बजे तक अमृत
  • दोपहर 03.15 से 04.40 बजे तक शुभ
  • शाम 4.40 से 6.04 बजे तक अमृत

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग