11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 से 4 माह नहीं होंगी शादियां

नवम्बर व दिसंबर में होंगे विवाह के मुहूर्त

less than 1 minute read
Google source verification
20 से 4 माह नहीं होंगी शादियां

20 से 4 माह नहीं होंगी शादियां

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित शादियां 12 दिन बाद फिर बंद हो जाएंगी। इसकी वजह है-20 जुलाई से चातुर्मास का शुरू होना। इसके चलते २० जुलाई से बैंड, बाजा, बारात पर ब्रेक लगने जा रहा है। सभी मांगलिक कार्य चार माह बंद हो जाएंगे।
हिंदू मान्यता के अनुसार चातुर्मास को देवताओं का शयन काल माना जाता है। इस दौरान भगवान श्री हरि योग निद्रा में विश्राम करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में शुभ कार्य नहीं होते। चातुर्मास 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर समाप्त होगा। अब 15 जुलाई के बाद नवंबर में ही शादियां होंगी।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि इस साल की शुरुआत में गुरु, शुक्र अस्त होने की वजह से शादियों के लिए कम मुहूर्त थे। मार्च में कुछ शादियां हुई फिर अप्रेल से लॉकडाउन लग गया। जून में बंदिशों से राहत मिली तो कुछ दिन बाद चातुर्मास शुरू होने वाला है। इसके शुरू होते ही शादी के अलावा जनेऊ मुंडन, गृहप्रवेश, नए कार्य की शुरुआत समेत सभी शुभ कार्य चार महीने प्रतिबंधित हो जाते हैं, जो देवोत्थान एकादशी पर शुरू होते हैं। 11 जुलाई को रवि पुष्य योग पड़ रहा है। कुछ लोग इस दौरान विवाह व अन्य शुभ कार्य करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इस काल में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। 15 जुलाई को भी विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद नवंबर में विवाह मुहूर्त मिलेंगे।
१5 मुहूर्त शेष
इस वर्ष शादियों के 15 मुहूर्त बचे हैं। इसमें जुलाई में दो, नवंबर में सात और दिसंबर में छह मुहूर्त हैं। वहीं, वर्ष 2022 में फिर से शुक्र और गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। नए साल के शुरुआती में यानी जनवरी व फरवरी में विवाह के दस ही मुहूर्त मिलेंगे।
जुलाई 2021 में बचे विवाह मुहूर्त
13 व 15 जुलाई
नवंबर में मुहूर्त
15, १६, २०, २१, २८, 29 व ३० नवंबर
दिसंबर में मुहूर्त
1, २, ६, ७, ११ तथा १३ दिसम्बर

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग