6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनवी चिकन की अनारकली व जोर्जट लोंग टॉप बनी युवतियों की पसंद

चित्रकूट धाम मैदान में चल रहे राजस्थान पत्रिका के मेगा ट्रेड फेयर के आठवें दिन को परवान पर मेले में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Mega Trade Fair in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

चित्रकूट धाम मैदान में चल रहे राजस्थान पत्रिका के मेगा ट्रेड फेयर के आठवें दिन को परवान पर मेले में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी

भीलवाड़ा।

चित्रकूट धाम मैदान में चल रहे राजस्थान पत्रिका के मेगा ट्रेड फेयर के आठवें दिन शुक्रवार को परवान पर चढ़े मेले में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। मेले में मौजूद सामान को लोग बेहद पसंद कर रहे है। मेले में बच्चों को खिलौने खरीदते देखा गया, तो युवाओं ने भी रेडीमेड कपड़े खरीदे। कटलैरी स्टॉल पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ देखी गई।

READ: अफसरों की खुली नींद, जलसंक ट इलाकों का दौरा, चम्बल लाइन से मिलान का काम शुरू

ब्रेक डांस आने वाले दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शहरवासी चाउमीन, पावभाजी, पिज्जा, दाबेली व पानी-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों को स्वाद चखते नजर आए। लखनवी चिकन शॉप के विशाल ने बताया कि टॉप, अनारकली, टॉप 60-60 लोंग, जोर्जट लोंग टॉप, सूट ओपल क्वास, सूट जोर्जट फेंसी व नाइटी आदि की वैरायटी 250 रुपए से लेकर 2,850 रुपए तक की विस्तृत रेंज मौजूद है।

READ: इधर, ढाई घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही प्रसूता, बाहर दिया बच्चे को जन्म

महिलाएं व युवतियां इन वैरायटी को खूब पसंद कर रही है। गुरू कृपा सेवन इन वन सोफा कम बैड ऐसा प्रोडेक्ट है, जिसे दिन में सोफा और रात में बैड के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। मेनू फैक्चरर व सेलर जतीन तथा विक्की छाबड़ा के अनुसार 2 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ 6हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक के अलग-अलग वैरायटी में सोफा उपलब्ध है। ट्रेड फेयर में रेवाड़ी के कुर्ते व शर्ट, बच्चों के खिलौने, सहारनपुर के फर्नीचर की सभी प्रकार की स्टाले मेले में लगी हुई है। हैंडीक्राफ्ट आइटम, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और घर जैसा आचार भी मौजूद है।

घर की साफ-सफाई के प्रोडक्ट, बच्चों के मैजिक टॉयज, मैजिक स्प्रे पेन, पजल गेम के अलावा अन्य सामान किफायती कीमत और सभी रेंज में मौजूद है। लोगों को एक छत के नीचे काफी वैरायटी मिल रही है। प्रतिदिन मेलार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मेला रविवार तक चलेगा।