2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल का दसवां दिन: मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड

सभी कर्मचारी संगठनों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर मुखजी पार्क के बाहर सुंदरकांड पाठ किया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Ministerial staff Tenth day of strike in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi news in bhilwara

हड़ताल का दसवां दिन: मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड

भीलवाड़ा।

मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों के अवकाश के दसवें दिन सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ गया। कर्मचारियों के समर्थन में नगर विकास न्यास, पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित अन्य विभाग के कर्मचारी भी आन्दोलन में कूद पड़े हैं। कर्मचारियों के लगातार अवकाश पर रहने से सरकारी काम-काज ठप हो गया है। सभी कर्मचारी संगठनों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर मुखजी पार्क के बाहर सुंदरकांड पाठ किया।

PIC: साकेत महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कार्यालयों में आम जनता को जवाब देने के लिए अधिकारियों को कार्यालय में बैठना पड़ रहा है। गुरुवार को सभी कर्मचारी संगठनों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर मुखजी पार्क के बाहर सुंदरकांड पाठ किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपालस्वरूप वैष्णव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के मंत्रालयिक कर्मचारी 8 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर चल रहे हैं।

READ: ग्वाल बालों ने मटखियां फोड़ी, मलखंभ पर आजमाया जोर

इसका असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ा है। सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया हुआ है, कामकाज ठप हैं। महासंघ के जिलामंत्री रफीक मोहम्मद ने बताया कि सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिए जाने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश बढता जा रहा है। राजस्व विभाग से विनोद गोखरू, जिला परिषद के अशोक व्यास, बीमा विभाग से उदयलाल सिंघवी, पंचायतीराज विभाग से योगेश विजयवर्गीय, नगर विकास न्यास से ओम तिवाड़ी, वाणिज्य कर विभाग से विनोद जोशी, शिक्षा विभाग से आशुतोष आचार्य, शिवराज आचार्य, संजय शर्मा, चिकित्सा विभाग से ओम चतुर्वेदी, राजेन्द्र बाहेती, आईसीडीएस से सूर्यभान सिंह, वन विभाग से नाथुलाल टेलर, जलदाय विभाग से सूर्यप्रकाश खोईवाल, पशुपालन से महेश काबरा आदि मौजूद रहे।

कार्यालयों में छाया सन्नाटा
कर्मचारियों के लगातार अवकाश पर रहने से सरकारी काम-काज ठप हो गया है। कार्यालयों में सन्नाटा छाया पड़ा। लोग काम के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालयों में आम जनता को जवाब देने के लिए अधिकारियों को कार्यालय में बैठना पड़ रहा है।