25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मिश्रा अध्यक्ष जैन महासचिव निर्वाचित

मेवाड़ चैम्बर की वार्षिक आमसभा

less than 1 minute read
Google source verification
Mishra elected President and Jain General Secretary of Mewar Chamber of Commerce

Mishra elected President and Jain General Secretary of Mewar Chamber of Commerce

मेवाड़चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री की 54वीं वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी समिति व पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव शनिवार को हुए। इसमें जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष चुना गया। आरके जैन को लगातार 9वें वर्ष महासचिव चुना गया। आरके जैन, सीएस एवं कॉर्पोरेट सलाहकार है एवं काफी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आरसी लोढा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हिन्दुस्तान जिंक के किशोर कुमार एस एवं मनोमय टेक्स इंडिया के योगेश लढ्ढा, संगम इण्डिया लिमिटेड के अनुराग सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्मल जैन को संयुक्त सचिव एवं एस.के. सुराना को कोषाध्यक्ष चुना गया।

महासचिव आर के जैन ने गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि हमीरगढ़ रोड पर कानून व्यवस्था की समस्या को जिला प्रशासन एवं विशेष रुप से एस पी साहब के सहयोग से काफी हद तक निवारण किया गया। चैम्बर माननीय सांसद एवं विधायक महोदय के मार्फत भीलवाडा में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए सतत प्रयासरत है। आरआईपीएस 2024 में चैम्बर के प्रयासों से काफी संशोधन किये गये। इस वर्ष फिक्की, सीआईआई, सीआईटीआई एवं राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन जैसे राष्ट्र स्तरीय संगठनों के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष डी पी मंगल ने अपने कार्यकाल के दौरान चैंबर के पूर्वाध्यक्षों एवं सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग